लो जी, अजय सिंह राहुल का काम हो गया, भोपाल में याद-ए-अर्जुन सिंह कार्यक्रम का विरोध

Updesh Awasthee
भोपाल, 5 नवंबर 2026:
आजकल हेडलाइंस में बने रहने के लिए कई प्रकार की रेमेडीज का उपयोग किया जाता है। कुछ लोग कोई अच्छा काम नहीं कर पाए तो कुछ विवादित करते हैं। अजय सिंह राहुल ने भी बड़ी प्लानिंग के साथ एक विवाद का प्लॉट तैयार किया, और नतीजा भी मिलने लगा। भोपाल में याद-ए-अर्जुन सिंह का विरोध शुरू हो गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही अजय सिंह राहुल का काम हो गया है। भैया हेडलाइंस में आने वाले हैं।

भोपाल में अर्जुन सिंह की जयंती कार्यक्रम का विरोध क्यों

श्री अजय सिंह राहुल ने अर्जुन सिंह सद्भावना मंच मध्य प्रदेश के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में एक तरफ इमरान प्रतापगढ़ी सहित श्री आतिफ अकील तक, ऐसे लोगों को आमंत्रित किया है जो मुस्लिम समाज में सक्रिय हैं और कांग्रेस के फायदे के लिए काम करते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट के पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह से करवाई जा रही है। भारत के मुस्लिम समाज में एक वर्ग ऐसा है जो चौधरी लाल सिंह का विरोध करता है। उनके अपने बड़े गंभीर और संवेदनशील आरोप हैं। भोपाल में भी विरोध शुरू हो गया है। 

एक तरफ भोपाल पुलिस को सतर्क रहना पड़ रहा है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से, फेस्टिवल की ठीक पहले, भोपाल की शांति भंग करने वाला कोई काम ना हो जाए। वहीं दूसरी तरफ, मुस्लिम समाज की बहुलता वाले इस कार्यक्रम में चौधरी लाल सिंह को कार्यक्रम के अध्यक्ष के तौर पर आमंत्रित करके, अजय सिंह राहुल ने पूरे कार्यक्रम को विवादित बना दिया है। अब देखना यह है कि आज रात में क्या होता है। रिपोर्ट: कुमार शैलेंद्र।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!