मध्य प्रदेश के सवा लाख आदिवासी किसानों के लिए सिंचाई का लाइफटाइम इंतजाम

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 नवंबर 2026:
राजनीति में हमेशा कोशिश की जाती है, कि जनता को किसी भी प्रकार से अपने ऊपर डिपेंड रखा जाए ताकि उनके वोट की गारंटी हो जाए लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जनता की समस्याओं के परमानेंट समाधान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मोहन सरकार ने सवा लाख आदिवासी किसानों के खेतों में सिंचाई का परमानेंट इंतजाम कर दिया। 

डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना: सवा लाख परिवारों का जीवन स्तर बदल जाएगा

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ₹1,353.18 करोड़ की लागत से निर्मित 'डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना' का लोकार्पण किया। अब तक सीमित सिंचाई संसाधनों के कारण क्षेत्र के किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी की कमी के चलते रबी की फसल लेना भी चुनौतीपूर्ण था। अब आधुनिक भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से मां नर्मदा का जल सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचेगा। इस परियोजना से धार एवं आलीराजपुर के 126 गांवों की 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और लगभग 1.26 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के लिए पलायन कम करने में भी मदद मिलेगी। जनजातीय अंचलों के आर्थिक सशक्तीकरण और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!