इसे कहते हैं किस्मत: मौत बिल्कुल 1 फीट की दूरी से निकल गई - BHOPAL ACCIDENT

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 28 नवंबर 2026:
बात बिल्कुल सही है कि जब किस्मत साथ देती है तो व्यक्ति मौत को टक से छूकर वापस आ जाता है। भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर बिल्कुल ऐसा ही हुआ। मौत 1 फीट की दूरी से निकल गई, नहीं तो स्कूटर सवार या तो टायर के नीचे होते या फिर बाउंड्री के पार। 

Little Angel's School की बस का एक्सीडेंट

यह मामला लिटिल एंजेल्स स्कूल के बस एक्सीडेंट का है जिसमें पुलिस रिकॉर्ड के हिसाब से तीन मासूम स्टूडेंट और तीन टीचर्स घायल हुए हैं। सीसीटीवी वीडियो के हिसाब से बस कोहेफिजा सर्किल से गुजर रही थी। उसकी स्पीड स्लो करके टाइम लेना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बस रेलिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। यहां भी आप कह सकते हैं कि शुक्र है भगवान का, घटनास्थल पर एक बड़ा सा पेड़ था। बस टकराकर रुक गई, नहीं तो....। हादसे के बाद दो वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो में एक व्यक्ति झाड़ियों में घायल हालत में लेटा दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति ही बस चला रहा था। 

मौत बिल्कुल 1 फीट की दूरी से निकल गई

वीडियो को ध्यान से देखने पर समझ में आता है कि इस एक्सीडेंट में कुछ अन्य लोगों की जान भी खतरे में थी। वीडियो को ध्यान से देखिए एक ब्लैक कलर की कार का पिछला हिस्सा डैमेज हुआ है। स्कूल बस ड्राइवर ने उसकी टक्कर मारी थी। और स्कूटर पर सवारी युवक और युवती को तो आप देख ही चुके हैं। युवती ने तो पलट कर भी देखा था। यदि बस एक्सीडेंट वाली लाइन पर एक फिट राइट साइड होती तो स्कूटर पर सवार...। लेकिन इसे कहते हैं सौभाग्य।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!