BSP Bhopal: बड़े पद के लिए महिला ने नेताजी को खुश किया, फिर भी कुछ नहीं मिला : नेताजी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 नवम्बर 2026:
राजनीति में गजब खेल हो गई है। कार्यकर्ताओं को जनता के लिए काम करने के बदले पद नहीं मिलता, बड़े नेताओं को खुश करने के बदले बड़े पद का आश्वासन मिलता है। एक महिला नेता को ऐसा ही आश्वासन मिला और फिर उसने नेताजी को खुश कर दिया लेकिन नेताजी ने अपना वादा नहीं निभाया। भारतीय न्याय संहिता में धारा 69 के तहत इस तरह के मामले दर्ज किए जाने का प्रावधान है। लेटेस्ट न्यूज़ है कि, भोपाल पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेता जी को हिरासत में ले लिया है। 

फिजिकल रिलेशन के बदले बड़े पद का आश्वासन दिया था

जानकारी मिली है कि भोपाल के मिसराद थाने में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद सीहोर के बसपा नेता कमलेश दोहरे को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कमलेश दोहरे ने उसे बहुजन समाज पार्टी में बड़ा पद दिलाने का भरोसा दिया था। जिसके चलते वह कमलेश की बातों में आ गई जिसके बाद कमलेश ने उसके साथ कई बार फिजिकल रिलेशन बनाए। इस मामले की जांच के दौरान आरोपी कमलेश दोहरे की गिरफ्तार के लिए राजधानी भोपाल की मिसरोद पुलिस ने सीहोर कोतवाली पुलिस से मदद मांगी। सीहोर के पुलिस इंस्पेक्टर गिरीश दुबे के मुताबिक, यह केस भोपाल कमिश्नरेट के मिसरोद थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते ही पुलिस की टीम रात में सीहोर जिला पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कमलेश दोहरे को गिरफ्तार किया गया।

कमलेश दोहरे, विधानसभा ​चुनाव लड़ चुके हैं 

कमलेश दोहरे बसपा के प्रादेशिक पदाधिकारी हैं। अगर उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सीहोर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था। बता दें कि राजनीति में आने से पहले वह वन विभाग में नौकरी करते थे। इस मामले को लेकर राजधानी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जिसके चलते कमलेश को सीहोर से भोपाल लाया गया है और उनसे पूछताछ भी जारी है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस मामेल में आगे क्या मोड़ आता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!