भोपाल, 21 नवंबर 2026: शहर की सबसे पॉश कॉलोनी रिवेरा टाउन में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। दरअसल इस कॉलोनी में बिना किसी कारण के बाहरी तत्वों का प्रवेश प्रतिबंधित है। एक आवारा कुत्ता कॉलोनी में प्रवेश कर रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने उसको बंदी बना लिया। महिला ने इस मामले की शिकायत कमला नगर पुलिस थाने में की है। जानिए महिला ने क्या शिकायत की है, महिला क्या कानूनी करवाई जाती है और यदि मामला दर्ज हो जाए तो क्या होगा।
सोसायटी की सिक्योरिटी ने आवारा कुत्ते को बंदी बना लिया था
शिकायत के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे सोसायटी के कुछ कर्मचारी एक कुत्ते के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने कुत्ते को डंडों से पीटा। फिर उसके चारों पैर और मुंह प्लास्टिक व नायलॉन की रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसे एक वाहन के नीचे रखा जा रहा था।
सुचंदना गुप्ता के पास 18 साल का रिकॉर्ड
शिकायतकर्ता महिला सुचंदना गुप्ता का आरोप है कि मौके पर मौजूद चार लोग उसे नाले में दफनाने के लिए गड्ढा तैयार कर रहे थे। इन लोगों का नेतृत्व सोसायटी के केयरटेकर नरेश गिरी कर रहे थे। महिला ने शिकायत में यह भी बताया कि करीब चार महीने का एक पिल्ला 19 नवंबर से लापता है। उसकी तस्वीर भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। आरोप है कि सोसायटी परिसर में पहले भी कई बार कुत्तों के साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले करीब 18 वर्षों से सोसायटी परिसर से कई कुत्ते रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होते रहे हैं।
सुचंदना गुप्ता, सामुदायिक कुत्तों की सेवा करती है
शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपने घर के आसपास रहने वाले सामुदायिक कुत्तों को नियमित भोजन उपलब्ध कराती हैं और भोपाल नगर निगम की मदद से उनकी नसबंदी भी करवाती हैं। सुचंदना का कहना है कि, सोसायटी के कुछ इस कारण से उनको पसंद नहीं करते और कभी-कभी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
सुचंदना गुप्ता, चाहती क्या है
महिला ने पुलिस से सामुदायिक कुत्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, लापता पिल्ले का पता लगाने और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। शिकायत में केयरटेकर नरेश गिरी के साथ सोसायटी प्रबंधन के पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने को कहा गया है।
इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और 351 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत 20 नवंबर को पुलिस को सौंपी गई है।
एसआई संजय वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई तय करेंगे।
जानिए किस धारा के तहत कितनी सजा का प्रावधान
भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 सामान्य तौर पर किसी के पालतू पशु को मार डालने, स्थाई रूप से कोई अंग तोड़ देने अथवा कुछ ऐसा करने जिसके कारण वह पशु अनुपयोगी (Useless) हो जाता है, की स्थिति में लगाई जाती है। इस 5 वर्ष जेल की सजा का प्रावधान है अथवा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। मतलब केवल जुर्माना भी लगाया जा सकता है। यह एक जमानती अपराध है। इसमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 पशुओं के लिए नहीं बल्कि जीवित इंसान के लिए धमकी देकर भयभीत करने और उसकी स्वतंत्रता को प्रभावित करने वाले कृत्यों को दंडित करने हेतु प्रावधानित की गई है।
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1): पशुओं को अनावश्यक पीड़ा, दर्द और कष्ट पहुंचाने वाले व्यक्तियों को दंडित करने का प्रावधान करती है। धारा 11(1) में कुल 15 प्रकार के कृत्य शामिल हैं। जानवर को पिंजरे में बंद कर रहा है इनमें से एक है। इस मामले में अपराध साबित हो जाने पर ₹50 जुर्माना का प्रावधान है।
शिकायत या कानूनी कार्रवाई के लिए कौन से साक्ष्य महत्वपूर्ण होंगे?
यदि किसी पशु के साथ मारपीट, जहर देने, अंग-भंग करने या अन्य प्रकार की क्रूरता की घटना हुई है, तो निम्नलिखित साक्ष्य महत्वपूर्ण हो सकते हैं:
1. घटना का वीडियो या CCTV फुटेज।
2. घटनास्थल की तस्वीरें।
3. पशु चिकित्सक की मेडिकल रिपोर्ट।
4. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, यदि पशु की मृत्यु हुई हो।
5. जहर देने की आशंका होने पर विष विज्ञान (Toxicology) रिपोर्ट।
6. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान।
7. धमकी के मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग, व्हाट्सऐप संदेश, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य।
8. पशु के स्वामित्व और घटना से संबंधित दस्तावेज।

.webp)