सरपंच के घर से नोटों से भरी स्कॉर्पियो मिली, 1.29 करोड रुपए जप्त, सरपंच गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल, मध्य प्रदेश | 15 अक्टूबर 2026
: ग्राम पंचायत के एक सरपंच के यहां से नोटों से भरी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी जप्त की गई है। इस गाड़ी की बॉडी में इस तरह से बॉक्स बनाए गए थे कि, यदि कोई पुलिस वाला तलाशी भी लेगा तो उसको चिंदी तक ना मिले। बिल्कुल अलग तरीके से छानबीन करने के बाद स्कॉर्पियो की बॉडी में नोट भरे हुए मिले। टोटल 1.29 करोड रुपए जप्त किए गए हैं। इस मामले में सरपंच सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मंदसौर पुलिस, शामगढ़ थाना पुलिस को टिप मिली थी कि बरखेड़ा उदा गांव के सरपंच भवानी शंकर मीणा के घर दो संदिग्ध लोग पहुंचे हैं। उनकी स्कॉर्पियो में नोटों की गड्डियां भरी हुई हैं। सूचना पर शामगढ़, सुवासरा और भानपुरा थानों की संयुक्त टीम ने सरपंच के घर को घेर लिया। इस्लाम और सूर्य प्रकाश उत्तर प्रदेश में बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनसे एमपी आने की वजह पूछी तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। इसके बाद पुलिस उनकी गाड़ी को शामगढ़ थाने ले आई। स्कॉर्पियो में देखा तो नोटों की गड्डियां तो दूर की बात, कागज का एक टुकड़ा भी नहीं मिला लेकिन इस्लाम और सूर्य प्रकाश की स्थिति बता रही थी कि कुछ तो गड़बड़ है। सूचना देने वाला भी गारंटी के साथ अपनी बात कर रहा था इसलिए मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी की जांच करवाई गई। इसमें गाड़ी के अंदर खास तौर पर बनाए गए गुप्त खानों से कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपए कैश निकला।

पुलिस ने आयकर विभाग को दी जानकारी

पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों भवानी शंकर मीणा (49), मोहम्मद इस्लाम (47) और सूर्य प्रकाश गंगवार (59) को गिरफ्तार कर लिया है। नशे के नेटवर्क के बारे में तहकीकात की जा रही है। आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!