भोपाल, 15 अक्टूबर 2026: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी वंचितों के सम्मान और संविधान के लिए लड़ते हुए दिखाई देते हैं लेकिन उनकी अपनी कांग्रेस में भीमवादियों का कितना सम्मान है, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय में, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मिला है।
वंचित वर्ग के सभी लोकप्रिय नेता उनके पीछे खड़े हुए हैं
कांग्रेस पार्टी की ओर से मीडिया को आमंत्रित किया गया था। यह फोटो भी कांग्रेस कमेटी की ओर से ही जारी किया गया है। मीडिया को बताया गया कि, वंचित वर्ग के लोकप्रिय नेता, जो भीम आर्मी में काम कर रहे थे, आज से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी स्वयं इस अवसर पर मौजूद थे, इसका तात्पर्य है कि भीम आर्मी के जिन नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। वह सभी महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, लेकिन ध्यान से देखिए, चित्र में स्पष्ट दिखाई देता है कि श्री जीतू पटवारी, कांग्रेस के विधायक श्री आरिफ मसूद और कांग्रेस के मीडिया हेड श्री मुकेश नायक कुर्सी पर बैठे हुए हैं जबकि वंचित वर्ग के सभी लोकप्रिय नेता उनके पीछे खड़े हुए हैं। यह समाचार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तो जारी किया गया है लेकिन कांग्रेस पार्टी के फेसबुक पेज पर ऐसा कोई अपडेट नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने X पर इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का जिक्र तक नहीं किया है।
कुल मिलाकर बात सिर्फ इतनी सी है कि, जो विद्वान हर प्रकार के भेदभाव के लिए सिर्फ ब्राह्मण और मनु को जिम्मेदार मानते हैं। उनको यह समझ लेना चाहिए की 2026 की स्मार्ट कांग्रेस के गांधीवाद में भी उनका कोई सम्मान नहीं है। एक सिद्धांत एक बार फिर सही प्रमाणित होता है कि हर बड़ा व्यक्ति, अपने से कमजोर व्यक्ति का शोषण करता है। और हर कमजोर व्यक्ति को भेदभाव का शिकार होना पड़ता है फिर चाहे वह किसी भी जाति और धर्म का हो।


