निशातपुरा भोपाल में युवक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, एक बाइक पर तीनों सवार थे

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 20 सितंबर 2026:
शहर में रविवार की सुबह एक बड़ी घटना हो गई। निषदपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। यह वारदात सरेआम की गई, जब युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। हत्यारे गोली मारकर फरार हो गए। डेड बॉडी सड़क पर पड़ी हुई थी। इस घटना में दूसरा बड़ा पॉइंट यह है कि, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। सबसे पीछे वाले ने बीच वाले में गोली मार दी।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निरस्तपुरा में आम रास्ते पर युवक की हत्या

पुलिस सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार आज रविवार को सुबह यह वारदात हुई। एक युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी एक अन्य युवक ने गोली मार दी। इससे युवक बाइक सहित नीचे गिर पड़ा। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि निशातपुरा पुलिस ने मामले में एक संदेही को पकड़ लिया है। हालांकि हमलावर फरार हो गया है। पुलिस गोली मारने वाले की तलाश में जुटी है। मामले की गंभीरता देख पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

पिस्टल उसके सिर में लगाकर गोली चला दी

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय "ताशी" हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है, और प्राइवेट काम करता है। वह सुबह अपने दोस्त अलीम उर्फ अल्लू व एक अन्य साथी के साथ मछली पकड़ने के लिए जा रहा था। अलीम पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था, जबकि मृतक ताशी बीच और उसका तीसरा साथी बाइक चल रहा था। तभी रास्ते में अलीम ने अपना पास रखी पिस्टल उसके सिर में लगाकर गोली चला दी। गोली चलते ही तीनों बाइक से नीचे गिर गए। हमले में ताशी की मौके पर ही मौत हो गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!