भोपाल में वकील के साथ मारपीट मामले में TI सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 सितंबर 2026:
अधिवक्ताओं के दिन भर विरोध प्रदर्शन के बाद जहांगीराबाद थाने में वकील के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

रोड ब्लॉक कर रही पुलिस से सवाल किया तो डंडों से पीटा

पीड़ित अधिवक्ता श्री राकेश रावल के अनुसार, वह खटलापुरा के पास वैकल्पिक रास्ते को लेकर पुलिसकर्मियों से बातचीत (पुलिस का कहना है की बहस) कर रहे थे। आरोप है कि इसके बाद उन्हें जहांगीराबाद थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उन्हें कीचड़ में गिराकर डंडों से पीटा गया। उनके पैरों पर चोट के निशान और कपड़ों पर कीचड़ दिखाई देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

भोपाल में अधिवक्ताओं ने पहले थाने का घेराव किया और फिर कोर्ट के सामने चक्का जाम

मामले की जानकारी मिलने के बाद करीब 50 वकीलों ने देर रात तक थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। बुधवार को जिला अदालत में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और न्यायालय के सामने चक्का जाम किया। अधिवक्ताओं के निरंतर विरोध के कारण पुलिस प्रशासन ने जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार और दो आरक्षकों (यश लखेरा व रामस्वरूप) को निलंबित कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच के लिए 7 दिन की समयसीमा तय की गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!