BHOPAL NEWS: Rt IAS अधिकारी की हत्या और आधी रात में तेल की लूट

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 सितंबर 2026:
शहर में सूरज की पहली कारण के साथ ही एक ऐसी खबर आई है जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बनेगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक रिटायर्ड अधिकारी की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। बताया गया है कि 2 दिन पहले नया नौकर आया था जो अब फरार है। 

राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित सूरज नगर में श्री राकेश अग्रवाल का घर है। श्री अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश में कई प्रमुख पदों पर, शासन को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। घर में उनके अलावा उनकी पत्नी उनके साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि वह एक जिंदादिल इंसान थे। आज उनकी डेड बॉडी उनके घर में मिली है, गले से खून बह रहा था। किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस को प्रारंभिक सूचना मिली है कि दो दिन पहले घर में नया नौकर आया था, जो अब फरार है। शायद लूटपाट का मामला है।

VIP रोड पर आधी रात में तेल की लूट

शहर की VIP रोड पर सोयाबीन रिफाइंड तेल का एक टैंकर पलट गया। एक्सीडेंट आधी रात में हुआ लेकिन लोग शायद इंतजार ही कर रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद टैंकर से भारी मात्रा में रिफाइंड तेल सड़क पर बहने लगा, आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। बाल्टी, डिब्बे, कैन और घर के बर्तन लेकर पहुंचे लोग बहते तेल को लूटने में जुट गए, जिससे घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाकर यातायात बहाल कराया। इस हादसे में टैंकर के ड्राइवर और क्लीनर को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। रिपोर्ट: सत्येंद्र सरल।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!