MP VIDEO NEWS: तुम्हारे बाप का राज है क्या , कांग्रेस विधायक ने तहसीलदार से कहा

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 सितंबर 2026:
आजकल समाज का माहौल काफी बदल गया है। लोग कानून की प्रक्रिया पर विश्वास नहीं कर रहे हैं बल्कि अपने हिसाब से तुरंत न्याय करने की कोशिश कर रहे हैं। स्टूडेंट्स और आम आदमी की क्या बात करें, जब संविधान की शपथ लेने वाले चुने हुए विधायक तक ऐसा ही कर रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कांग्रेस पार्टी के एक विधायक, पब्लिक के सामने फोन लगाकर, तहसीलदार से बोल रहे हैं कि तुम्हारे बाप का राज है क्या?, जबकि उन्हें तत्काल एवं मर्यादा पूर्वक कलेक्टर से शिकायत करनी चाहिए थी। नियम के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया को तुरंत स्थगित करवा देना चाहिए था। 

मेरी मर्जी के बिना EVM किसने बदली?

आगर जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद का उपचुनाव था। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें कांग्रेस पार्टी के विधायक भैरों सिंह परिहार जो खुद को इलाके का "बापू" कहते हैं। मोबाइल फोन पर तहसीलदार से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भड़क कर पूछ रहे हैं, तुम्हारे बाप का राज है क्या। बाद में लोगों ने बताया कि विधायक का कहना था कि उनको सूचना दिए बिना ही EVM मशीन को बदल दिया गया है। इस प्रकार चुनाव में फर्जीवाड़ा किया गया है। 

क्या तमाशा करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था? 

यहां स्टडी के लिए अपना विषय यह नहीं है कि, चुनाव में फर्जीवाड़ा हुआ या नहीं हुआ, बल्कि अपने अध्ययन का विषय यह है कि क्या इस तरह से तमाशा करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। जबकि श्री भैरों सिंह, स्वयं विधायक हैं और चुनाव की प्रक्रिया से परिचित हैं। राजनीति के विद्यार्थियों की जानकारी के लिए हम बता देते हैं कि,
"बिना अधिकार + बिना रिकॉर्ड + निर्धारित procedure के बाहर + जानबूझकर EVM बदलना"
एक गंभीर चुनावी अनियमितता है और परिस्थितियों के अनुसार RPA 1951 की धारा 58, 134, 135 तथा अन्य लागू आपराधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। गड़बड़ी करने वाले को दंड मिलेगा और संबंधित मतदान केंद्र का मतदान निरस्त कर दिया जाएगा। फिर पीठासीन अधिकारी की अतिरिक्त निगरानी के लिए एक और अधिकारी नियुक्त किया जाएगा और तब दोबारा मतदान करवाया जाएगा। 

सवाल फिर वही है, जब प्रावधान मौजूद है और सुनवाई करने के लिए अधिकारी भी उपलब्ध है तो फिर संबंधित से शिकायत करने से पहले ही लोग स्वयं पर से नियंत्रण क्यों खो रहे हैं। पंजाब में एक अफवाह पर विश्वास करते हुए दिल्ली हाईवे को 18 घंटे तक जाम रखा। पुलिस ने अफवाह का खंडन भी किया लेकिन विश्वास नहीं किया। उज्जैन में एक अफवाह पर, पथराव कर दिया। पूरे दिन भर शहर की शांति भंग रही। जो श्रद्धालु बाहर से आए थे, भयभीत रहे और वापस लौट गए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!