भोपाल में ससुर से प्रताड़ित कारोबारी दामाद ने सुसाइड कर लिया, धोखाधड़ी का भी शिकार हुआ था

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 सितंबर 2026
: विपक्ष के नेता और कई विद्वान आंकड़ों के आधार पर महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हैं लेकिन वैवाहिक संबंधों में पुरुषों के वृद्धि होने वाले उत्पीड़न का मुद्दा कभी नहीं उठाया जाता क्योंकि, इस तरह की घटनाओं के लिए कोई रिकॉर्ड ही नहीं होता है। भोपाल में एक 45 वर्षीय कारोबारी युवक ने ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले वह व्यापार में धोखाधड़ी का शिकार भी हुआ था। उसे अपने ससुराल से मोरल सपोर्ट की जरूरत थी, ठीक इसी समय उसको प्रताड़ित किया गया। 

घटना का विवरण

मृत व्यक्ति का नाम भूपेंद्र शर्मा उम्र 45 वर्ष है। भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में, फाइन अपार्टमेंट में निवास करते थे। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र दीप शर्मा ने बताया कि पिता की मुलाकात अमर अदानी नामक व्यक्ति से हुई थी। अमर ने करीब 10 लाख रुपए में सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी की कैंटीन का काम दिलाने का झांसा दिया लेकिन बाद में जब भूपेंद्र ने काम पक्का करने या पैसे लौटाने की बात की, तो अमर ने न केवल रुपए लौटाने से इनकार कर दिया, बल्कि 2 लाख रुपए अतिरिक्त मांगते हुए जान से मारने की धमकियां भी दीं। मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को सौंपे गए सुसाइड नोट में अमर अदानी के साथ-साथ भूपेंद्र के ससुर शिवनारायण शर्मा पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भूपेंद्र ने लिखा कि उनके ससुर उनकी पत्नी का हक मारकर अहमदाबाद भाग गए और लगातार परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। अपने सुसाइड नोट में भूपेंद्र ने अमर अदानी और ससुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही अपनी पत्नी हिम्मत बनाए रखने और दोनों बेटों का ध्यान रखने की बात लिखी है। 

सुसाइड नोट पर उपजा विरोधाभास 

बेटे दीप शर्मा और परिवार का दावा है कि उन्होंने भूपेंद्र द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांधी नगर थाने के एएसआई जेएस पाटिल के अनुसार, पुलिस टीम को घटनास्थल से सीधे तौर पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था, हालांकि परिजनों द्वारा सौंपे गए पत्र और उसमें लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!