भोपाल, 29 सितंबर 2026: वैसे तो भोपाल से बिहार की दूरी 1000 किलोमीटर से ज्यादा है लेकिन पूरे बिहार में मध्य प्रदेश के एजुकेशन एजेंट फैले हुए हैं। मतलब बिहार के हर जिले में मध्य प्रदेश का कनेक्शन है। भोपाल स्टेशन पर चार स्कूली छात्राओं को रेस्क्यू किया गया है। यह सभी बिहार से आई थी। माइनर होने के कारण पुलिस ने डिटेल्स नहीं दिया लेकिन इतना बताया है कि लव जिहाद एंगल से भी इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।
घर से स्कूल के लिए निकली थी
घटना करीब 5 दिन पुरानी है जब सभी चारों छात्र हैं अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं आई। परिवार वालों ने सभी जगह तलाश करने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 24 घंटे तक लड़कियों के वापस आ जाने का इंतजार किया। इसके बाद इन्वेस्टिगेशन शुरू हुई। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में चारों लड़कियों दिखाई थी। टाइमिंग के हिसाब से पता चला कि भोपाल जाने वाली ट्रेन में सवार हुई होगी। इसके बाद भोपाल पुलिस को इन्फॉर्म किया गया।
होटल में लड़कियों को ठहराया गया था
ऑन रिकॉर्ड तो यह कहा जा रहा है की लड़कियां रेलवे स्टेशन पर ही मिल गई थी लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के आसपास वाले होटल में लड़कियों को ठहराया गया था। पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है लेकिन अनौपचारिक बातचीत में संभावना जताई है कि, इंस्टाग्राम के माध्यम से भोपाल के लड़कों से संपर्क हुआ होगा। उन्होंने परिवार के खिलाफ भड़काया और फिर सहानुभूति जताकर विश्वास जीत लिया।
पुलिस यह भी पता लग रही है कि क्या भोपाल में लड़कियों के साथ, कोई अप्रिय घटना हुई है। या फिर कुछ ऐसा हुआ है की लड़कियों ने यहां आने के बाद, अपने परिवार को सूचित किया और फिर पुलिस ने उनको रेस्क्यू किया।

