दिल्ली से भोपाल आ रहे 140 VIPs की जान खतरे में थी, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 13 सितंबर 2026:
सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 140 VIPs के परिवारों में मातम होने वाला था। जिस फ्लाइट से वह दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए थे, वह हवाई यात्रा के दौरान खतरे में आ गई थी। यात्रियों की जान बचाने के लिए जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। अब सबको फिर से दिल्ली भेजा जा रहा है और दिल्ली से एक नई फ्लाइट से भोपाल भेजा जाएगा। 

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 में 140 यात्री दिल्ली से भोपाल के लिए सवार हुए थे। दिल्ली से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट का लेफ्ट साइड वाला इंजन अचानक बंद हो गया। ऐसी स्थिति में फ्लाइट को भोपाल तक ले जा पाना खतरनाक था। पायलट ने यात्रियों की जान बचाने के लिए इमरजेंसी लैंडिंग का डिसीजन लिया। जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद एयरलाइन की ग्राउंड टीम ने तकनीकी खराबी की जांच शुरू की। समस्या गंभीर होने के कारण अंततः फ्लाइट को कैंसिल घोषित कर दिया गया। 

विमान में सवार करीब 140 यात्रियों को सुरक्षित उतारकर एयरपोर्ट के अराइवल हॉल में ले जाया गया। एयरलाइन प्रबंधन द्वारा यात्रियों को बस और टैक्सी के जरिए सड़क मार्ग से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई। इस दौरान कई यात्रियों ने वैकल्पिक फ्लाइट से दिल्ली भेजने की मांग की, जिसे लेकर एयरलाइन स्टाफ और यात्रियों के बीच तीखी बहस और हंगामा भी देखने को मिला। 

जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद एयर इंडिया की तकनीकी इंजीनियरिंग टीम विमान की गहन जांच कर रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सभी सुरक्षा मानकों की जांच और इंजीनियरिंग टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही विमान को दोबारा टेक-ऑफ की अनुमति दी जाएगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!