भोपाल, 20 सितंबर 2026: यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा भोपाल होकर संचालित गाड़ी संख्या 20162/20161 जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का खण्डवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव 20 सितम्बर 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
खण्डवा स्टेशन पर ठहराव का विवरण
गाड़ी संख्या 20162 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को 20 सितम्बर 2026 से खण्डवा स्टेशन पर 20:03 बजे आगमन एवं 20:05 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 20161 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 21 सितम्बर 2026 से खण्डवा स्टेशन पर 23:03 बजे आगमन एवं 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।
खण्डवा एवं आसपास के यात्रियों को मिलेगा लाभ
इस ठहराव से खण्डवा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जबलपुर एवं पुणे के बीच आवागमन के लिए सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। साथ ही, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों के बीच रेल संपर्क को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
भोपाल मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

.webp)