मूंग-उड़द खरीदी केंद्र की हकीकत: सागर में अमला नदारद, भवन में टपक रहा पानी

Updesh Awasthee
सागर, 8 अगस्त 2026: 
कृषि उपज मण्डी समिति परिसर स्थित रबी सीजन वर्ष 2026- 27 मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु बनाये गये म.प्र.राज्य सहकारी विपणन संघ के खरीदी केन्द्र पर मध्य प्रदेश शासन के कृषि एवं सहकारिता पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शनिवार तड़के कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर खरीदी केंद्र की हकीकत जानी।जहां केंद्र पर सर्वेयर के अलावा प्रबन्धक व अन्य कोई जवाबदार अमला मौजूद नहीं था,केन्द्र का संचालन शासन के नियम व निर्देशों के विपरीत होने के साथ ही कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। 

केंद्र के भवन में जगह-जगह पानी टपकता मिला और इसमें रखा सामान भी भीगता हुआ मिला,इसके साथ खरीदी का रिकार्ड भी संधारित नहीं था।जिस पर मौके से ही पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी सागर रोहित वर्मा तथा नागरिक आपूर्ति निगम व कृषि विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर खरीदी केंद्र का संचालन शासन के नियम व निर्देशों के विपरीत होने तथा व्याप्त गंभीर अनियमिताओं व अव्यवस्थाओं आदि से अवगत कराते हुये निष्पक्ष जांच कर केंद्र का संचालन नियमानुसार कराने तथा किसानों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच व न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने शासन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उड़द मूंग के खरीदी केंद्र के नियम अनुसार संचालन को लेकर प्रशासनिक अमला जरा भी गंभीर नहीं हैं, जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि विपणन संघ के खरीदी केंद्र का संचालन नियमों को ताक पे रखकर मनमर्जी से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र पर जवाबदार अमले की गैर मौजूदगी और व्याप्त अव्यवस्थाओं ने शासन प्रशासन के दावों की कलई खोलकर रख दी है।श्री चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही व अन्नदाता किसानों को असुविधा  नहीं होनी चाहिए।शासन-प्रशासन को चाहिए कि सभी खरीदी केंद्रों का संचालन नियम अनुसार हो तथा केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ ही जिम्मेदार अमले की मौजूदगी और किसानों की उपज की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।इस दौरान श्री चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,पूर्व सरपंच हरप्रसाद अहिरवार,कांग्रेस अनु. जाति विभाग के अध्यक्ष अरविन्द पंथी,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा सिंह बुंदेला, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, इंजी.सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!