भोपाल, 19 अगस्त 2026: पुलिस डायरी के हिसाब से मामला बेहद गंभीर है। आपसे पहले तक भोपाल की मछलियों ने शहर का माहौल खराब कर रखा था लेकिन अब और भी कई नाम सामने आने लगे हैं। राजगढ़ का आदिल, पिछले 4 साल से भोपाल में एक ब्यूटीशियन को कन्वर्ट करने की कोशिश कर रहा था। दोनों के बीच वह सब कुछ हो चुका था जो हर कहानी में होता है, लेकिन फिर अचानक एक संगठन के लोगों ने ब्यूटीशियन के बेडरूम में छापा मारा, दोनों पकड़े गए और फिर पूरे मामले का खुलासा हो गया।
Bhopal Crime: Rajgarh’s Adil Found Inside Beautician’s Bedroom, FIR Registered
फिर प्लानिंग थाने की पुलिस डायरी के अनुसार, महिला ब्यूटीशियन है और अपने पति से अलग रहती है। आदिल को बताया गया था कि, किस तरह की लड़कियों और महिलाओं को अपना शिकार बनना है। महिला ब्यूटीशियन उसमें से एक कैटिगरी में फिट थी, वह अपने पति से अलग रह रही थी। अकेली थी और उसे फाइनेंशियल के अलावा इमोशनल सपोर्ट की जरूरत थी। आदिल भाई इंस्टाग्राम पर शिकार की तलाश कर रहे थे, क्योंकि यदि किसी को शिकार नहीं करेंगे तो पैसे भी नहीं मिलेंगे। पुलिस ने बताया कि आदिल राजगढ़ का रहने वाला है और विवाहित है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आदिल ने अपनी ट्रेनिंग के अनुसार महिला के नजदीक आना शुरू किया।
जैसा उसे गाइड किया गया था उसने वैसा ही किया और वह सफल होता चला गया। अकेली महिला की भावनाओं का फायदा उठाते हुए उसके नजदीक पहुंच गया। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बन गए। इस रिलेशन को साढे चार साल हो गए हैं। पिछले 4 साल से आदिल कोशिश कर रहा है कि, महिला उसके साथ इसी प्रकार का रिलेशन रखते हुए कन्वर्ट हो जाए, जबकि महिला विधिवत शादी की मांग कर रही थी। आदिल राजगढ़ में और महिला भोपाल में थी इसलिए रोज-रोज मिलना नहीं होता था। समय बीत रहा था और शायद आदिल अपनी योजना में सफल भी हो जाता लेकिन तभी कुछ सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिल गई।
इस बार जब आदिल आया तो उन्होंने दोनों को ट्रैप कर लिया। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने सब कुछ बता दिया। महिला ने यह भी बताया कि, उसको बुर्का पहनने के लिए प्रेरित किया जाता है, नमाज पढ़ना सिखाया जाता है। महिला के बयान के आधार पर आदिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

