भोपाल, 28 अगस्त 2026: लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश ने आज मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल के साथ महत्वपूर्ण MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए। लघु उद्योग भारती के लिए यह एमओयू मध्यप्रदेश में अपने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी अंगीकरण कार्यक्रम (NTAP) के अंतर्गत अकादमिक स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने बताया कि लघु उद्योग भारती सेतु की भूमिका निभाते हुए अकादमिक जगत और उद्योग जगत को जोड़ रहा है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को आधुनिक तकनीक, अनुसंधान, नवाचार एवं विशेषज्ञता से जोड़ने के लिए (MANIT) भोपाल के साथ एमओयू साईन किया है..
इस MoU के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों और MSME के बीच की दूरी को कम करते हुए तकनीक विकास एवं हस्तांतरण, संयुक्त R&D, स्टार्टअप एवं उद्यमिता विकास, विद्यार्थियों के इंटर्नशिप एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, MSME कंसल्टेंसी एवं क्षमता निर्माण, Industry 4.0 एवं Digital Transformation तथा Skill Development जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
इस पहल से जहाँ MSMEs को नई तकनीकों, शोध विशेषज्ञता और नवाचार का लाभ मिलेगा, वहीं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वास्तविक औद्योगिक समस्याओं पर कार्य करने और उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। वहीं, MSMEs को युवा प्रतिभा और शोध विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा, जिससे उनके व्यवसाय में तकनीकी उन्नयन, रोजगार और नवाचार को गति मिलेगी।
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में MANIT भोपाल की ओर से डॉ. अनुपमा शर्मा (DEAN_ I D I R) संस्थानिक विकास एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अधिष्ठाता, डॉ. अमित भगत, डॉ. मनीष विश्वकर्मा, लघु उद्योग भारती मप्र की ओर से लघु उद्योग भारती पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता जी, अरविंद काले, विनोद नायर, नितिन कामऋषि , रश्मि गुर्जर, मितेश लोकवानी, शुभा कामऋषि, शेखर दुधांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही..
रिपोर्ट: प्रवीण चित्रांश सह, प्रचार प्रमुख

.webp)