भोपाल, 2 जुलाई 2026: अनअकैडमी की टीचर्स ऑनलाइन वीडियो में दुनिया को आदर्श सीखते हैं परंतु स्वयं नियमों का पालन नहीं करते। यहां तक की नोटिस देने के बाद भी मानने को तैयार नहीं होते। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जब सील कर देने की चेतावनी से भी काम नहीं बना तो कलेक्टर को अनअकैडमी भोपाल केंद्र को सील करने का आदेश देना पड़ा। एमपी नगर में ऐसे ही एक दूसरी भी अकादमी है। उसको भी सील कर दिया।
Unacademy Bhopal Flags Serious Safety Risks
मामला फायर सेफ्टी का है। लखनऊ में 15 से ज्यादा विद्यार्थियों की मौत हो चुकी है। भोपाल में सभी संस्थाओं की जांच की जा रही है। फाइट सेफ्टी के लिए गाइडेंस दिया जा रहा है, फिर नोटिस दिए जा रहे हैं। व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है। अनअकैडमी भोपाल केंद्र की जांच में सामने आया था कि संस्थानों में फायर एनओसी से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सुरक्षित निकासी (एग्जिट) की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है और कई आवश्यक अग्निशमन उपकरण या तो उपलब्ध नहीं थे या मानकों के अनुरूप कार्यरत नहीं पाए गए। मतलब बस देखने के लिए रखे थे। अधिकारियों ने पहले इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए थे, इसके बाद नोटिस भी दिया क्या, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी स्थिति जस की तस रही।
Unacademy Bhopal Sealed: Collector Acts Over Student Safety Concerns
दिनांक 2 जुलाई 2026, गुरुवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि संस्थानों में फायर सेफ्टी से जुड़े कई जरूरी इंतजाम अब भी अधूरे थे। इसके बाद पंचनामा बनाकर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार दीपक द्विवेदी, नगर निगम के उपायुक्त भुवन गुप्ता, जोनल अधिकारी शैलेष चौहान, फायर विभाग के अधिकारियों इफ्तिखार खान और पंकज खरे सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक फायर सेफ्टी से जुड़े सभी मानकों का पालन नहीं करेंगे और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह दुरुस्त नहीं होंगे, तब तक उन्हें संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

.webp)