SHIVPURI में पटवारी ने SDM OFFICE में जहर खाया, SDM बोले, प्रेशर बना रहा है

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश की ग्वालियर संभाग अंतर्गत शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के एसडीएम ऑफिस में पटवारी प्रदीप गुप्ता ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में दाखिल किया गया है। जबकि एसडीएम का कहना है कि पटवारी, विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए प्रेशर बना रहा है। 

मुझसे गलती हुई थी, अपराध नहीं किया था: पटवारी प्रदीप गुप्ता

बताया जा रहा है कि पटवारी रन्नौद तहसील के इंचौनिया हल्के में पदस्थ था। आदिवासियों की जमीनों से संबंधित एक शिकायत के आधार पर उसको सस्पेंड करके कोलारस एसडीएम कार्यालय में अटैच कर दिया गया था। जबकि उसकी जांच शिवपुरी एसडीएम द्वारा की जा रही थी। यहां से पटवारी को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया था। पटवारी प्रदीप गुप्ता ने अस्पताल में उपचार के दौरान मीडिया के कैमरों के सामने बताया कि उसका पिछले 8 माह से वेतन रुका हुआ था। उससे नामांतरण के प्रकरण में गलती हो गई थी, जिसे उसने स्वीकार भी कर लिया था। वह अपने परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी भूल के लिए क्षमायाचना भी कर चुका है। पटवारी का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उसका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो गया था, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता गया और मजबूरी में उसने यह कदम उठा लिया।

पटवारी ने कार्रवाई से बचने के लिए जहर खाया है: कोलारस एसडीएम

वहीं, इस मामले में कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित पटवारी द्वारा जमीनों के नामांतरण नियमों के विपरीत किए गए हैं। इस मामले की जांच चल रही है और विभागीय कार्रवाई होना तय है। उनके अनुसार पटवारी जांच और कार्रवाई से बचने के लिए इस तरह का कृत्य कर रहा है।

8 महीने से सैलरी क्यों नहीं दी?

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि पटवारी का वेतन एसडीएम कार्यालय से नहीं, बल्कि तहसील कार्यालय से जारी होता है। उन्होंने बताया कि संबंधित पटवारी कई महीनों से तहसील कार्यालय भी नहीं पहुंचा है। संभव है, इसी कारण उसकी सैलरी जारी नहीं हो सकी हो।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!