भोपाल, 29 जुलाई 2026: शहर के बड़े बिल्डरों में शामिल Prabhakar Construction वाले Manoj Pradhan एवं Anil Jain के खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अंजली सिंह की कोर्ट से दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।
मामला काफी पुराना है और करीब 3 करोड़ रुपए के लेनदेन से संबंधित है। इस मामले में परिवादी की गवाही हो चुकी है और अब मनोज प्रधान एवं अनिल जैन के बयान दर्ज होने हैं। जब कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी मनोज प्रधान, अपने बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में हाजिर नहीं हुई तो 27 जून 2026 को मनोज प्रधान एवं अनिल जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। 27 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन मनोज प्रधान 27 जुलाई को भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसके कारण दोनों के खिलाफ दूसरी बार गिरफ्तारी बारे में जारी किया गया है।
कोर्ट में विपक्षी वकीलों का कहना है कि, मनोज प्रधान के खिलाफ और भी कई वारंट पेंडिंग चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मनोज प्रधान भोपाल के बड़े बिल्डरों में शामिल थे लेकिन शीतल सिटी सहित कई विवादों की चलते उनकी स्थिति काफी बदल गई है।

.webp)