इंदौर के शास्त्री मार्केट में सिकमी किराएदारी वाली छह दुकानें सील

Updesh Awasthee
इंदौर, 31 जुलाई 2026:
प्रभारी आयुक्त श्री आकाश सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम के मार्केट विभाग द्वारा निगम की मार्केटों में विशेष जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिन दुकानों पर निगम का किराया लंबे समय से बकाया पाया गया अथवा जिन दुकानों में मूल आवंटी के स्थान पर अन्य व्यक्तियों द्वारा व्यवसाय संचालित किया जाना पाया गया, उनके विरुद्ध निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया गया।

मार्केट विभाग द्वारा शास्त्री मार्केट स्थित निम्नलिखित दुकानों को सील किया गया—
दुकान क्रमांक 240 – श्री प्रताप सिंह खुराना (बकाया राशि ₹6,68,546)
दुकान क्रमांक 239 – श्रीमती अंजना सकलेचा (बकाया राशि ₹2,37,883)
दुकान क्रमांक 235 – श्री पुष्पपाल सुराणा (बकाया राशि ₹4,10,172)
दुकान क्रमांक 236 – श्री अनिल सुराणा (बकाया राशि ₹4,10,500)
दुकान क्रमांक 255 – श्रीमती मीना बाई जैन (बकाया राशि ₹5,73,870)
दुकान क्रमांक 274 – श्री राकेश खंडेलवाल (बकाया राशि ₹1,22,118)
दुकान क्रमांक 266/बी – श्री अशोक अग्रवाल (बकाया राशि ₹2,54,752)
दुकान क्रमांक 155 – श्री केशरीमल जैन (बकाया राशि ₹1,60,655)

नगर निगम ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वे समय पर किराया जमा करें तथा दुकान आवंटन की शर्तों का पूर्णतः पालन करें। निगम ने स्पष्ट किया है कि किराया बकाया रखने अथवा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आवंटियों के विरुद्ध आगे भी निरंतर जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!