VIDEO - कांग्रेस में बड़ा बवाल, जीतू पटवारी को जमीनों का दलाल बातकर दिग्गज कांग्रेसी नेता ने इस्तीफा दिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 3 जुलाई 2026
: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की कुंडली में शायद केतु की महादशा शुरू हो गई है। पहले एक रुपए में 500 करोड़ जमीन मामले की पोल दिग्विजय सिंह ने खोल दी थी और अब कांग्रेस पार्टी के दूसरे दिग्गज नेता ने, जीतू पटवारी को जमीनों का दलाल बताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को, जीतू पटवारी के बारे में विचार करना चाहिए।

कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को जीतू पटवारी का नेतृत्व मंजूर नहीं: राकेश सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री राकेश सिंह यादव ने जीतू पटवारी के नेतृत्व को अस्वीकार करते हुए, पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्री राकेश सिंह पिछले 30 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे थे और कई अवसर आने के बावजूद पार्टी को छोड़कर नहीं गए थे।उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। श्री राकेश सिंह ने जीतू पटवारी पर जमीनों की दलाली करने का भी आरोप लगाया है। इस्तीफे के बाद यादव ने कहा कि जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जो आरोप लगाए, उसे साबित नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विचार करना चाहिए। 

मीडिया डिबेट से बहिष्कार जैसे फैसले कैसे स्वीकार करें: राकेश सिंह

इस्तीफे के बाद राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली अनुचित है। पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। पार्टी पदाधिकारी सारे फैसले एकतरफा ले रहे हैं। यादव ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मीडिया डिबेट से बहिष्कार करने को कहा है, तो हम अपनी बात रखें कैसे। हम देश सेवा के लिए राजनीति करते हैं, हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं। 

जीतू पटवारी ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का अपमान करने के अलावा क्या किया है: राकेश सिंह

राकेश सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, की स्थिति गांधारी जैसी हो गई है। उन्होंने खुली आखों पर पट्टी बांध ली है। इस गांधारी ने कई दुर्योधन पैदा कर दिए हैं, जो पार्टी को खा गए हैं। राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि किस नेता के हाथ में कमान दे दी है। यह नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जैसे नेताओं का अपमान करता है। कांग्रेस में रह कर कोई जनहित के काम नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अध्यक्ष पद के लायक नहीं हैं। पीसीसी अध्यक्ष जमीनों के दलाल हैं, सब जानते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!