भोपाल, 3 जुलाई 2026: पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार ने आज अपनी टीम को एक सख्त संदेश दिया है। उन्होंने एक मुखबिर की शिकायत पर कोहेफिजा थाने के TI को सजा सुना दी। मुखबिर का कहना था कि उसकी सूचना पर इंस्पेक्टर ने कार्रवाई नहीं की उल्टा उसे थाने से भगा दिया।
Bhopal Police Commissioner Punishes TI After Informer's Complaint
मामला यासीन मलिक का है जो शहर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिला बाजार की कार्रवाई की जा चुकी है मतलब भोपाल जिले में प्रवेश नहीं कर सकता है लेकिन पता चला कि पिछले दिनों वह न केवल भोपाल शहर में था बल्कि उसने कई लोगों की मारपीट की और वाहनों में तोड़फोड़ भी की है। वह पहले की तरह शहर में अपनी दहशत फैला रहा है। पुलिस कमिश्नर को एक मुखबिर ने बताया कि, यासीन मलिक शहर में है और अपराध कर रहा है, यह जानकारी जब उसने कोहेफिजा थाने के TI कृष्ण गोपाल शुक्ला को दी तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा उसको थाने से बाहर दिया।
यह जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार ने इंस्पेक्टर श्री कृष्ण गोपाल शुक्ला को डांट लगाई तो उन्होंने यासीन मलिक को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया। इस प्रकार स्पष्ट हो गया कि इंस्पेक्टर शुक्ला को पता था यासीन मलिक कहां पर है। पुलिस कमिश्नर ने अपनी कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर शुक्ला पर ₹50000 का जुर्माना लगाया है।

.webp)