भोपाल, 9 जुलाई 2026: जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, भोपाल ने एक कड़ा आदेश जारी करते हुए विभिन्न कार्यालयों और गैर-शैक्षणिक कार्यों में संलग्न 47 शिक्षकों की संबद्धता (attachment) तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
Bhopal School Education: 47 Teachers' Attachments Revoked, Immediate Return to Schools Ordered
आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा 5 जुलाई 2026 को दिए गए निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को उनकी मूल पदस्थापना वाली शालाओं में वापस भेजना है ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित लोकसेवक अपनी मूल संस्था में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनका वेतन आहरण नहीं किया जाएगा और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्यमुक्त किए गए शिक्षकों और उनकी वापसी की सूची निम्नानुसार है:
भोपाल में अटैचमेंट निरस्त कर मूल पद स्थापना पर भेजे गए शिक्षकों की लिस्ट
- श्री मनोज कुमार शर्मा (सहा. शिक्षक): निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 149 बैरसिया से वापस शास. पी.एम. श्री कन्या उ.मा. वि. बैरसिया।
- श्री अतुल रायकवार (प्राथ. शिक्षक): निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 149 बैरसिया से वापस शास. पी.एम. श्री कन्या उ.मा. वि. बैरसिया।
- श्री तुलाराम तिवारी (सहा. शिक्षक): निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 149 बैरसिया से वापस शास. पी.एम. श्री कन्या उ.मा. वि. बैरसिया।
- श्री नीलेश वर्मा (प्राथ. शिक्षक): निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 149 बैरसिया से वापस शास. पी.एम. श्री कन्या उ.मा. वि. बैरसिया।
- श्री पुष्पेंद्र पटेल (प्रयोगशाला शिक्षक): कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, गोविंदपुरा भोपाल से वापस शास. पी.एम. श्री कन्या उ.मा. वि. बैरसिया।
- श्रीमती सुमित्रा साहू (माध्य. शिक्षक): शास. हायर सेकेंडरी स्कूल मालीखेड़ी भोपाल से वापस शास. पी.एम. श्री कन्या उ.मा. वि. बैरसिया।
- श्रीमती तजीन सिद्दीकी (प्राथ. शिक्षक): कार्यालय प्राचार्य जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल से वापस शास. पी.एम. श्री कन्या उ.मा. वि. बैरसिया।
- श्री कपिल साहू (माध्य. शिक्षक): निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 149 बैरसिया से वापस शास. उ.मा.वि. सोहाया।
- श्री उपेन्द्र कौशल (उच्च माध्य. शिक्षक): निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 149 बैरसिया से वापस शास. उ.मा.वि. सोहाया।
- श्रीमती ज्योति खरे (माध्य. शिक्षक): शास. मा.शा. देवलखेड़ा, बैरसिया से वापस शास. उ.मा.वि. नजीराबाद।
- श्री नरेन्द्र कुमार महावर (माध्य. शिक्षक): निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 155 हुजूर, भोपाल से वापस शास. उ.मा.वि. ललरिया।
- श्री हरनाथ सिंह मेहर (उच्च माध्य. शिक्षक): कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र, भोपाल से वापस शास. उ.मा.वि. गुनगा।
- श्री दीपक कुमार (माध्य. शिक्षक): जनशिक्षा केन्द्र शास. उ.मा.वि. फंदा कलां, भोपाल से वापस शास. उ.मा.वि. गुनगा।
- कु. फरीदा बेगम (मा.शि.): P.T.I. जिला निर्वाचन कार्यालय भोपाल से वापस शा. मॉडल उ.मा.वि. शाहजंहाबाद।
- श्रीमती उजमा दानिश (मा.शि.): विधानसभा क्षेत्र 153, मध्य कार्यालय भोपाल से वापस शा. मॉडल उ.मा.वि. शाहजंहाबाद।
- कु. मुबश्शिरह अरब अंसारी (मा.शि.): कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी टी.टी. नगर भोपाल से वापस शा. मॉडल उ.मा.वि. शाहजंहाबाद।
- श्री हेमन्त शर्मा: निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोलार से वापस शा.उ.मा.वि. ईंटखेड़ी।
- श्री दीपक सूर्यवंशी: जिला पंचायत भोपाल से वापस शा.उ.मा.वि. ईंटखेड़ी।
- श्रीमती चंदा जैन: छात्रावास तुलसीनगर से वापस शा.उ.मा.वि. ईंटखेड़ी।
- श्री अर्जुन सिंह मेहर: जनशिक्षा केंद्र फंदा से वापस शा.उ.मा.वि. ईंटखेड़ी।
- श्रीमती सुनिता ठाकुर: जनशिक्षा केंद्र फंदा ग्रामीण से वापस शा.उ.मा.वि. ईंटखेड़ी।
- श्री अखिलेश तोमर: जिला शिक्षा केंद्र भोपाल से वापस शा.उ.मा.वि. ईंटखेड़ी।
- श्री मनोज शर्मा: निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 155 हुजूर से वापस शा.उ.मा.वि. ईंटखेड़ी।
- श्रीमती अनिता भार्गव: दिपशिखा स्कूल छात्रावास अधीक्षक से वापस शा.उ.मा.वि. मिसरोद।
- श्री प्रिंस साहू: निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टी टी नगर से वापस शा.उ.मा.वि. परवलिया सड़क।
- श्रीमती सूची झा: सीमेट (SIEMAT) से वापस शा.उ.मा.वि. मुगालिया छाप।
- श्री अश्विन उपाध्याय: निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 152 से वापस शा.उ.मा.वि. मुगालिया छाप।
- श्री आसिफ सईद: कलेक्टर कार्यालय से वापस शा.उ.मा.वि. मुगालिया छाप।
- सुश्री शिवानी यादव: स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन से वापस शा.उ.मा.वि. महात्मा गाँधी भेल।
- श्री संदीप सिंह: जिला शिक्षा अधिकारी जिला भोपाल से वापस शा. नवीन कन्या उ.मा.वि. तुलसीनगर।
- श्री धीरेन्द्र सिंह तोमर: आनंद शिक्षा संस्थान से वापस शा.उ.मा.वि. जहांगीरिया।
- श्री हलीम अंसारी: कलेक्टर कार्यालय से वापस शा.उ.मा.वि. जहांगीरिया।
- श्रीमती सविता बागड़े: एडल्ट एजुकेशन नोडल ओल्ड भोपाल से वापस शा.उ.मा.वि. जहांगीरिया।
- श्री पंकज वर्मा: निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 155 हुजूर से वापस शा.उ.मा.वि. पड़रिया काछी।
- श्री फारूक आलम सिद्धिकी: साक्षरता मिशन (कलेक्टर कार्यालय आदेश) से वापस शा.उ.मा.वि. उबेदिया।
- श्री प्रदीप कुमार पांडे: साक्षरता मिशन (कलेक्टर कार्यालय आदेश) से वापस शा.उ.मा.वि. आनंद नगर।
- श्री मनीष शर्मा: कार्य. विधि प्रकोष्ठ मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग से वापस शा.उ.मा.वि. नवीन अरेरा कालोनी।
- श्रीमती सीमा श्रीवास्तव: कार्या. अनुविभागीय अधिकारी एम.पी. नगर से वापस शा.उ.मा.वि. नवीन अरेरा कालोनी।
- श्री मनीष यादव: कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जनगणना अधिकारी हुजूर से वापस शा.उ.मा.वि. फंदा।
- श्री राजेन्द्र कुमार साक्य: कार्या. अनुविभागीय अधिकारी 151 नरेला संकरी से वापस शा.उ.मा.वि. फंदा।
- श्री अक्षत श्रीवास्तव: स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन से वापस शा.उ.मा.वि. फंदा।
- श्री रत्नेश गोस्वामी: जिला पंचायत भोपाल से वापस शा.उ.मा.वि. नूतन सुभाष टी.टी. नगर।
- श्रीमती कामिनी बघेल: जिला पंचायत भोपाल से वापस शा.उ.मा.वि. निशातपुरा।
- श्री मनोज रायकवार: विधानसभा क्षेत्र 152, मध्य कार्यालय भोपाल से वापस शा.उ.मा.वि. बालक स्टेशन क्षेत्र।
- श्री राजेन्द्र साहू: एस.डी.एम. कार्या. 155 जनगणना से वापस शा.उ.मा.वि. रातीबड़।
- श्रीमती ज्योति गुप्ता: साक्षरता मिशन प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी भोपाल से वापस शा.उ.मा.वि. बरखेड़ा नाथू।
- श्री सुधीर कुमार कलशे: जिला शिक्षा अधिकारी जिला भोपाल से वापस शा.उ.मा.वि. गांधी नगर।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला भोपाल द्वारा जारी आदेश में अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:
मूल संस्था में उपस्थिति अनिवार्य: यदि सूचीबद्ध 47 लोकसेवक अपनी मूल पदांकित संस्था (स्कूल) में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वेतन पर रोक: आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों का पालन न करने और मूल संस्था में उपस्थित न होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

.webp)

