VIDEO - छतरपुर में लोकायुक्त ने हाउसिंग बोर्ड के लेखपाल की पेंट उतरवाई, रिश्वतखोरी में गिरफ्तार

Updesh Awasthee
सागर, 15 जून 2026:
लोकायुक्त की टीम ने छतरपुर में छापा मार कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड के अकाउंटेंट को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। केमिकल टेस्ट के लिए उनके पेट उतरवा कर जप्त कर ली गई। 

Chhatarpur Housing Board Employee Arrested in Bribe Trap Operation

लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड में पदस्थ लेखापाल नियम के अनुसार नामांतरण करने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश में हाउसिंग बोर्ड ने नामांतरण के दौरान रिश्वत की राशि वसूल करने के लिए पूरा ऑफलाइन सिस्टम बनाया हुआ है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होने के बाद खरीदार को एक तरफ नगर पालिका में और दूसरी तरफ हाउसिंग बोर्ड में नामांतरण करवाना पड़ता है। यह एक सामान्य डॉक्यूमेंटेशन का काम है, फिर भी इसको तब तक अटकाया जाता है, जब तक की रिश्वत नहीं मिल जाती।

लोकायुक्त पुलिस ने, शिकायत मिलने के बाद टीम ने इसकी जांच की और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की योजना बनाई। सोमवार को शिकायतकर्ता तय योजना के अनुसार लेखापाल के पास पहुंचा और उसे 4 हजार रुपये दिए। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से निगरानी कर रही सागर लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त अधिकारी आरोपी को हाउसिंग बोर्ड कार्यालय ले गए। वहां उससे जुड़े दस्तावेजों और फाइलों की जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!