BHOPAL ROJGAR MELA - 1000 से अधिक वैकेंसी, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा एवं स्नातक के लिए

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 जून 2026:
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ट्राइडेंट बुधनी कंपनी का रोजगार मेला 18 जून को प्रातः 10:00 बजे शासकीय संभागीय आईटीआई गोविन्दपुरा,भोपाल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 1000 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं।

Bhopal Rozgar Mela Offers 1,000+ Vacancies for 10th Pass, 12th Pass, ITI, Diploma and Graduates 

उन्होंने ने बताया की रोजगार मेले में महिला एवं पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 24 वर्ष होना आवश्यक है,अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। चयन उपरांत अभ्यर्थियों को 18 हज़ार से लेकर 25 हजार प्रतिमाह वेतन, 07 हजार उपस्थिति प्रोत्साहन, रियायती दर पर भोजन तथा निःशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!