भोपाल, 12 जून 2026: भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज़ है। 10 ट्रेनों के किराए में उनको 30% की बचत होगी। रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर ट्रेन में बदल दिया है। मतलब आप स्पेशल ट्रेन वाला 30% अतिरिक्त स्पेशल किराया नहीं देना पड़ेगा।
Bhopal Rail Fare Reduction: 10 Special Trains Regularized
मूल रूप से यह पांच ट्रेन है जो अप डाउन मिलकर 10 हो जाती हैं। अब तक इन ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेनों के रूप में किया जा रहा था, जिन पर विशेष अधिभार (स्पेशल चार्ज) लागू होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ता था। नियमित श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद यह अतिरिक्त भार समाप्त हो जाएगा और यात्रियों को सीधे तौर पर किराये में लाभ मिलेगा। इस निर्णय का लाभ विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा यात्रियों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा नियमित रेल यात्रियों को मिलेगा। साथ ही भोपाल, रानी कमलापति, बीना, इटारसी, नर्मदापुरम एवं संत हिरदाराम नगर सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
List of Regularized Trains: नियमित श्रेणी में शामिल की गई ट्रेनें
- विशेष गाड़ी संख्या 02187/02188 (CSMT–Rewa–CSMT): इसे नियमित ट्रेन संख्या 20153/20154 के रूप में 23/24 अप्रैल 2026 से संचालित किया जा रहा है।
- विशेष गाड़ी संख्या 02133/02134 (Bandra Terminus–Jabalpur–Bandra): इसे नियमित ट्रेन संख्या 20163/20164 के रूप में 29/30 मई 2026 से संचालित किया जा रहा है।
- विशेष गाड़ी संख्या 07363/07364 (Hubli–Yog Nagari Rishikesh–Hubli): इसे नियमित ट्रेन संख्या 17363/17364 के रूप में 06/09 जुलाई 2026 से संचालित किया जाएगा।
- विशेष गाड़ी संख्या 07019/07020 (Hyderabad–Jaipur–Hyderabad): इसे नियमित ट्रेन संख्या 17079/17080 के रूप में 24/26 जुलाई 2026 से संचालित किया जाएगा।
- विशेष गाड़ी संख्या 07053/07054 (Kacheguda–Shri Ganganagar–Kacheguda): इसे नियमित ट्रेन संख्या 17601/17602 के रूप में 25/28 जुलाई 2026 से संचालित किया जाएगा।
Benefits for Passengers
रेलवे का यह निर्णय आम यात्रियों को बेहतर, सस्ती एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे यात्रियों के यात्रा व्यय में कमी आएगी तथा अधिक से अधिक लोग रेल परिवहन का लाभ उठा सकेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अद्यतन समय-सारणी, किराया एवं आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें।
- Bhopal to Mumbai train fare reduction 2026
- Indian Railways special train regularization list Bhopal
- MP railway stations train ticket price drop
- जबलपुर बांद्रा टर्मिनस ट्रेन किराया कटौती
- रीवा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेगुलर ट्रेन न्यूज़
- Benefits of regularizing special trains for daily commuters
- How to check updated train fare in Bhopal division

