भोपाल, 12 मई 2026: मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री किसी को याद हो या ना हो लेकिन सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर को कोई नहीं भूल सकता। जहां गंदगी देखते हैं, उसमें उतर जाते हैं और सफाई करने लगते हैं, और हां यह सब कुछ तभी करते हैं जब कैमरा उनके साथ होता है। कल जब अपनी ही पार्टी की गंदगी सामने आने लगी तो कैमरा प्रेमी मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मीडिया का कैमरा बंद करवा दिया।
Minister Pradyuman Singh Tomar Allegedly Gets Cameras Switched Off Amid Cleanliness Controversy
बात पांढुर्णा जिले की है। श्री प्रद्युमन सिंह तोमर को पांढुर्णा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर पर प्रतिबंध खुलने वाले हैं। 11 मई 2026 सोमवार को श्री प्रद्युमन सिंह तोमर पांढुर्णा जिले में थे। उनका अपना कैमरा तो उनके साथ चलता ही है। पांढुर्णा की हेडलाइंस में आने के लिए उन्होंने मीडिया के कैमरे को भी इनवाइट किया था। जिला योजना समिति की बैठक को खुली बैठक बना दिया गया था। श्री तोमर ने खुद को एक महान लोकतांत्रिक नेता साबित करने के लिए जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेना शुरू किया। इसी दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी की पोल खोलने शुरू कर दिया।


