भोपाल, 03 मई 2026: ईशान पार्क रहिवासी रखरखाव सहकारी संस्था मर्यादित, पंजीयन क्रमांक डी आर बी 1410 की वार्षिक साधारण सभा आज दिनांक 04 मई 2026, सोमवार को प्रातः 9:00 बजे सेंट्रल पार्क (गणेश पार्क), भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
सभा का शुभारंभ मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के साथ किया गया, जिसमें कॉलोनी के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए:
1. पिछली साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन कर सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।
2. वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय लेखों एवं वित्तीय पत्रकों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
3. वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित अनुमानित वार्षिक बजट को सदस्यों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
4. संचालक मंडल द्वारा वर्ष भर में आयोजित बैठकों की कार्यवाही की समीक्षा कर सदन द्वारा अवलोकन एवं अनुमोदन किया गया।
5. अध्यक्ष की अनुमति से सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गए।
संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता असाटी ने बताया कि उक्त बैठक में केवल संस्था के पंजीकृत सदस्य ही आमंत्रित थे। उन्होंने सभी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों के सहयोग से ही संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

.webp)
.webp)
.webp)
.webp)
.webp)
.webp)