मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री का नॉरेटिव, पब्लिक ने पैनिक किया इसलिए हमारा क्रूज डूब गया

Updesh Awasthee
भोपाल, 05 मई 2026
: जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटन विभाग का क्रूज, पानी में डूब गया। 13 पर्यटकों की मौत हो गई। इसके बावजूद कमजोर विपक्ष के कारण पर्यटन मंत्री के हौसले बुलंद हैं। अब वह एक नया नॉरेटिव बना रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा गठित की गई विशेष जांच टीम की जांच में यह निष्कर्ष निकलवाने की तैयारी की जा रही है कि, आंधी आने के बाद क्रूज में बैठे पर्यटकों ने पैनिक किया, इसलिए बोट का बैलेंस बिगड़ गया और वह डूब गई। सरल शब्दों में, पर्यटन मंत्री जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Jabalpur Cruise Mishap: Tourism Minister Accused of Trying to Influence Probe

मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी इस घटना को लेकर शर्मसार नहीं है और SORRY तो बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि उनका अपना एक मन सेट है। अब तक उनकी तरफ से जितने भी मीडिया बाइट और अखबारों में बयान प्रकाशित हुए हैं। सबका मिलाकर एक निष्कर्ष निकाल कर आता है कि श्री धर्मेंद्र लोधी, लगातार यह नॉरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं की मौसम खराब था, इसलिए क्रूज डगमगाने लगा। मौसम में हमेशा ऐसा होता है लेकिन क्रूज में स्वर पर्यटक पैनिक कर गए। वह घबराकर नीचे की तरफ जाने लगे जिसके कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और उसके नीचे वाले हिस्से में पानी भर गया। मतलब यात्रियों की गलती के कारण पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। इस हादसे के लिए पर्यटन विभाग नहीं बल्कि पर्यटक जिम्मेदार हैं। पर्यटकों के कारण पर्यटन विभाग को नुकसान हो गया।

जबलपुर के लालची नोबल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड

लाइसेंस सस्पेंड किया क्रूज हादसे के घायलों से वसूली के मामले में जिला प्रशासन ने नोबल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (जबलपुर) का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर नए मरीजों की भर्ती पर भी रोक लगा दी गई। अस्पताल ने घायल महिला से 4,700 रुपए वसूले थे। प्रशासन की सख्ती के बाद प्रबंधन को पीड़ित सविता शर्मा के परिजनों को राशि वापस करनी पड़ी है। वहीं, विभाग ने 7 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!