इंदौर, 30 मई 2026: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा अचानक LLB का रिजल्ट बदल दिया गया। कई छात्र जो पहले ATKT, FAIL और WH श्रेणी में थे उन्हें PASS घोषित कर दिया गया। कई छात्रों के प्राप्तांक में परिवर्तन किया गया, उनके नंबर बढ़ गए। यह सब कुछ 24 घंटे के अंदर हो गया। रिजल्ट पर 27 तारीख लिखी है, 28 तारीख को ऑनलाइन किया गया और 29 तारीख को फाइल रिप्लेस कर दी गई।
DAVV Changes LLB Result, No Official Explanation or Apology Issued
हम यह बिल्कुल नहीं कह रहे हैं कि, जो कुछ भी किया गया वह किसी भ्रष्टाचार का हिस्सा है लेकिन यह नोट करना जरूरी है कि यूनिवर्सिटी ने संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया बल्कि पुराने परीक्षा परिणाम को बदल दिया। ना तो पुराने परीक्षा परिणाम में गलती के लिए कोई क्षमा मांगी और ना ही संशोधन की कोई सूचना दी। बस रिजल्ट बदल दिया। इसलिए सवाल उठता है कि यूनिवर्सिटी ने ऐसा क्यों किया। क्या कारण था जो चुपके से रिजल्ट बदल दिया गया। एक सच्ची व्यवस्था का नियम होता है। यदि डॉक्यूमेंट में कोई गलती होती है तो उसे डॉक्यूमेंट करके ही बदल जा सकता है। यदि कोई चुपके से फाइल रिप्लेस कर दे तो इसको गड़बड़ी माना जाता है। यूनिवर्सिटी संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित कर सकती थी। यदि कोई गलती हो गई है तो इसकी आधिकारिक जानकारी दी जानी चाहिए थी। यूनिवर्सिटी ने ऐसा नहीं किया। बस रिजल्ट की फाइल बदल दी, जैसे मोहल्ले का दुकानदार एक्सपायर ब्रेड सप्लाई हो जाने पर, ब्रेड बदल देता है।
कोई आंदोलन या शिकायत नहीं होगी, स्वत: संज्ञान लेना होगा
स्टूडेंट की तरफ से इस पर कोई आपत्ति नहीं आएगी क्योंकि किसी भी पास स्टूडेंट को फेल नहीं किया गया है। किसी स्टूडेंट का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जांच होना जरूरी है। यदि किसी से गलती हुई है तो वह सामने आना जरूरी है। यदि कोई घोटाला हुआ है तो इसका खुलासा होना जरूरी है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार इस तरह के मामलों पर कभी ध्यान नहीं देते। उन्होंने अपने कार्यकाल में इस प्रकार के किसी भी मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है। उम्मीद है राज्यपाल महोदय इस विषय पर ध्यान देंगे और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की निष्पक्षता और शुचिता को बनाए रखने के लिए मामले की जांच करवा कर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे।
ATKT से PASS किए गए स्टूडेंट्स की लिस्ट
निम्नलिखित छात्रों को ATKT की श्रेणी से हटाकर सफल (PASS) घोषित किया गया है:
- NISHANT NAMDEV (000210020600): PASS SECOND (2110)
- ATUL GUPTA (000220020748): PASS SECOND (2203)
- GAJANAND CHOUHAN (000220020765): PASS SECOND (2217)
- SUNIL JOGI (000220020785): PASS SECOND (2354)
- KARNESH SOLANKI (000220020846): PASS SECOND (2117)
- ANJALI MOURYA (000220020848): PASS SECOND (2268)
- AADITYA SHARMA (000220020857): PASS SECOND (2249)
- RAHUL JAT (000220970394): PASS SECOND (2186)
- MD SOHAIL KHAN (000221550259): PASS SECOND (2192)
- SOURAV GOUSAR (000221550363): PASS SECOND (2113)
- VASU DUBEY (000221550364): PASS SECOND (2378)
- RUCHIKA (000221550365): PASS SECOND (2220)
- AYUSH JETLY (000223190019): PASS SECOND (2180)
- AKRAM BAIG (000223190047): PASS SECOND (2163)
- SY.ARSHAD ALI (000223190052): PASS SECOND (2192)
- UJJWAL KHANDERAO (000223190103): PASS SECOND (2131)
- RAJESH (000223380218): PASS SECOND (2239)
- ABHISHEK MANDLOI (000223670231): PASS SECOND (2056)
- MOHIT CHOUHAN (000223670277): PASS SECOND (2168)
- REL SINGH (000223670299): PASS SECOND (2270)
- INDOR SOLANKI (000214480069): PASS SECOND (2202)
- AAYUSHI (000224480009): PASS SECOND (2221)
- KAMALSINGH JADHAV (000214730030): PASS SECOND (2215)
- RAMESH GARASE (000224730024): PASS SECOND (2188)
- NAYAN YADAV (000224730025): PASS SECOND (2096)
- FAIZAN QURESHI (000224730027): PASS SECOND (2113)
- TANWEER MULTANI (000224730051): PASS SECOND (2211)
FAIL से PASS किए गए स्टूडेंट्स की लिस्ट
इन छात्रों को पहले अनुत्तीर्ण घोषित किया गया था, लेकिन अब वे सफल हैं:
- KALU SINGH (000223670244): FAIL (2057) से PASS SECOND (2091),
- JAYESH RATHORE (000223670296): FAIL (2173) से PASS SECOND (2190),
W.H. (Withheld) से PASS किए गए स्टूडेंट्स की लिस्ट
जिन छात्रों का परिणाम रुका हुआ था, उनमें से इन्हें पास घोषित किया गया:
- MIHIR JOSHI (000231550235): W.H. (2061) से PASS FIRST (2449),
- JITENDRA TANWAR (000223670224): W.H. (2278) से PASS SECOND (2276).
अंकों में परिवर्तन होने वाले छात्रों की सूची
कई छात्रों के प्राप्त अंकों में संशोधन किया गया है, भले ही उनका स्टेटस पहले जैसा ही रहा हो या बदल गया हो:
- DEEPIKA JOSHI: 2244 से घटकर 2238,
- SADHANA RAJ: 2237 से घटकर 2227,
- VICKY RULE: 1675 से बढ़कर 1720,
- JITENDRA (Roll No 000213190125): 1347 से बढ़कर 1372,
- HARISH KUMAR: 1737 से बढ़कर 1807,
- KUMARSING MORE: 1741 से बढ़कर 1773,
- GANESH KUMAR PATIL: 1309 से बढ़कर 1365,
- PAWAR SAGAR ARJUN: 1632 से बढ़कर 1737,
- RENUKA KUMRE: 1378 से बढ़कर 1391,
अन्य महत्वपूर्ण परिवर्तन
ATKT से W.H. में परिवर्तन: कुछ छात्र जो पहले ATKT श्रेणी में थे, संशोधित सूची में उनका परिणाम रोक दिया गया (Withheld) है।
REENA CHOUDHARY (000213380138): ATKT से W.H.,
ANSHUL SINGH (000223380157): ATKT से W.H.,
W.H. श्रेणी के अंकों में आंतरिक सुधार:
कई छात्र जिनका परिणाम अभी भी रुका (W.H.) हुआ है, उनके अंकों में भी मामूली परिवर्तन किए गए हैं (जैसे- NISHA YADAV 1466 से 1467 और PRAKASH SINGH RANA 1075 से 1081)।
डिस्क्लेमर:- हम बिल्कुल दवा नहीं करते की जो परिवर्तन हम प्रकाशित कर रहे हैं वह अंतिम एवं प्रमाणित हैं। हमने दोनों रिजल्ट में क्या अंतर है यह जानने का प्रयास किया है और प्रस्तुत किया है। हमने दोनों रिजल्ट की पीडीएफ फाइल टेलीग्राम चैनल https://t.me/bhopalsamachar1 पर अपलोड कर दी है। चैनल पर यह फाइल DAVV llb honours 6th semester result pdf 28 May और DAVV llb honours 6th semester result pdf 29 May के नाम से उपलब्ध है। तत्काल डाउनलोड करके आप स्वयं चेक कर सकते हैं।

.webp)