भोपाल की साबुत बची सड़कों को 1 महीने में चकाचक करने की प्लानिंग

Updesh Awasthee
भोपाल, 05 मई 2026
: भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा, हाल ही में भोपाल के कलेक्टर पद पर नियुक्त हुए हैं। आज उन्होंने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित किया और सभी शॉर्ट टर्म काम 1 महीने में पूरे करने के निर्देश दिए। बड़ी प्रॉब्लम यह है कि भोपाल में साबुत बची सड़कों की संख्या बहुत कम है। ठेकेदारों ने पूरा शहर खोद डाला है। 

भोपाल की सड़कें खुदी पड़ी हैं, कलेक्टर को पता ही नहीं है

भोपाल शहर की समस्याओं से अनजान कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट का संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शॉर्ट टर्म कार्य, जैसे रोड मार्किंग, साइनेज, स्पीड ब्रेकर, ज़ेब्रा क्रॉसिंग पेंटिंग, स्पीड कंट्रोलर एवं दृश्यता बढ़ाने जैसे उपाय, एक माह के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं में तत्काल कमी लाई जा सके। साथ ही दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा समिति की संयुक्त टीम द्वारा नियमित मैदानी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर शॉर्ट टर्म कार्य एक माह में अनिवार्य रूप से पूरे हों।

जबकि मीटिंग का एजेंडा यह होना चाहिए कि ठेकेदार जिन सड़कों को खा गया है, उनके बदले में पब्लिक को दूसरी कौन सी सड़क दी जा सकती है। क्योंकि यदि गर्मियों के मौसम में वैकल्पिक और एप्रोच रोड पर काम नहीं किया गया तो बारिश में त्राहि त्राहि हो जाएगी।

मीटिंग में यह काम भी हुआ है
बैठक में प्रधानमंत्री राहत राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना के “गोल्डन ऑवर” (पहले एक घंटे) में घायलों को निशुल्क एवं त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए सभी संबंधित विभाग संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाएं।

इसके अतिरिक्त, स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री पंकज कुमार पांडेय, एडीएम श्री प्रकाश नायक, एमपीआरडीसी, एनएचएआई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!