भोपाल इंदौर मेट्रो ट्रेन शादी पार्टी के लिए बुक कर सकते हैं, लेकिन जब 700 में मिल रही है तो 7000 क्यों दें

Updesh Awasthee
भोपाल, 5 MAY 2026
: मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी ही धूमधाम के साथ भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन तो शुरू कर दी परंतु पब्लिक के लिए किसी काम की नहीं है। इसलिए मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने तय किया है कि भोपाल और इंदौर की मेट्रो ट्रेन को शादी पार्टी के लिए किराए पर दिया जाएगा, लेकिन सवाल यह है कि जब ₹700 में पूरी ट्रेन मिल रही है, तो उसके लिए ₹7000 क्यों देंगे। 

Bhopal-Indore Metro Available for Wedding Bookings, But Why Pay ₹7000 When Tickets Cost ₹700?

भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन भी किए जा सकेंगे। इसके लिए लोगों को एक घंटे के 5 से 7 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। 15 दिन पहले बुकिंग भी करानी होगी। नियम और टाइमिंग दोनों का ध्यान रखना होगा। सेलिब्रेशन में न तो शराब ले जा सकेंगे और न ही बीड़ी-सिगरेट। पटाखे ले जाने पर भी मनाही है। मेट्रो में प्रवेश से पहले स्टेशन पर चेकिंग की जाएगी। इस सुविधा की शुरुआत 5 मई से ही कर दी गई है।

बता दें कि भोपाल में मेट्रो का उद्घाटन पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। इसे 21 दिसंबर से आम लोगों के लिए खोला गया था। इससे पहले इंदौर में 31 मई 2025 से मेट्रो ट्रैक पर दौड़ने लगी थी। पहले ही दिन समझ में आ गया था कि, मेट्रो ट्रेन भोपाल इंदौर के नागरिकों के लिए उपयोगी नहीं है, क्योंकि जितना टाइम मेट्रो ट्रेन के स्टेशन की सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में लगता है, उतने समय में तो व्यक्ति अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है, और फिर किराए भी कम नहीं है। मेट्रो ट्रेन शुरू हुई तो लोग देखने के लिए आए। अधिकारियों को लगा कि यात्री आ गए। कुछ दिनों बाद मेट्रो ट्रेन देखने वालों की संख्या खत्म हो गई। भोपाल में स्थिति यह है कि एक दिन में मेट्रो में 100 यात्री भी सफर नहीं करते, जबकि इसका हर रोज का खर्च 8 लाख रुपए तक है।

यही कारण है कि अब मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 'सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स' की शुरुआत की है। बर्थ-डे हो या प्री-वेडिंग, फिल्म की शूटिंग और इवेंट्स, मेट्रो अब नया डेस्टिनेशन बनेगा। मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा- सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पहल भोपाल और इंदौर की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते शहरी परिवेश और नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

यह पहल मेट्रो को आम जनता के और करीब लाने का एक प्रयास है। जिससे लोग अपने विशेष अवसरों को मेट्रो जैसे सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में मना सकें। इससे मेट्रो सेवाएं नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनेंगी। 

जब ₹700 में बर्थडे पार्टी हो सकती है तो 7000 क्यों देंगे 

मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य के पास भोपाल इंदौर के लोगों की जानकारी तो नहीं है लेकिन कॉमन सेंस भी नहीं है। अभी जब ट्रेन पूरी खाली चल रही है, और परिवार के 25 लोग केक लेकर ट्रेन में चढ़ जाएं, तो बड़े आराम से बर्थडे बना सकते हैं। रही बात प्री वेडिंग शूट की, तो वह तो वैसे भी हो रही है। चलती ट्रेन में आप किसी के हाथ से कैमरा तो नहीं छीन सकते ना। ट्रेन में से भी खाली है। जो 100 लोग आ रहे हैं उनमें भी ऐसे ही लोग हैं जो फोटो वीडियो बनाना चाहते हैं, बच्चों का चलती ट्रेन में केक कटवा रहे हैं। जब उनका काम ₹700 की टिकट में हो रहा है, तो वह ₹7000 देकर पुरी ट्रेन बुक क्यों करेंगे। ट्रेन तो वैसे भी खाली है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!