भोपाल, 29 मई 2026: इलेक्ट्रिक एयर मैट्रेस जो मरीज को बेडसोर से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, भोपाल में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसके कारण इलेक्ट्रिक एयर मैट्रेस पर सो रहे वृद्ध मरीज की मौत हो गई। यह घटना भोपाल के अगरिया गांव में हुई।
Electric Air Mattress Burst Turns Fatal for Elderly Patient in Bhopal
पुलिस के अनुसार, अगरिया कलापीपल निवासी ग्लेडविन सहाय पारधी अपने बेटे के साथ रहते थे। लंबे समय से बीमार थे और चल फिर नहीं पाते थे। लगातार बिस्तर पर लेटे रहने के कारण मरीज को बेडसोर हो जाता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर एक विशेष प्रकार के इलेक्ट्रिक बेड का परामर्श देते हैं। इलेक्ट्रिक एयर मैट्रेस एक inflatable (हवा से भरने वाला) गद्दा होता है। इसमें हवा के बुलबुले या सेल्स होते हैं जो alternating (बारी-बारी) फुल-खाली होते रहते हैं, ताकि लंबे समय तक लेटे मरीज को बेडसोर न हो।
बुधवार शाम घर में पत्नी और बहू-बेटे मौजूद थे। करीब चार बजे उन्हें अचानक वृद्ध के कमरे की तरफ से धमाके की आवाज आई। बेड की बैट्री में विस्फोट हो गया था। धमाके के साथ बेड में आग लग गई, जिससे पारधी गंभीर रूप से झुलस गए थे, कुछ ही देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। जर्मनी में रहने वाली बेटी के भोपाल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

.webp)