भोपाल, 03 मई 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मात्र 35 किलोमीटर दूर स्थित 1300 साल प्राचीन आशापुरी सूर्य मंदिर, श्रद्धालुओं के लिए पुनर्निर्मित कर दिया गया है। आप इस प्राचीन सूर्य मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान कर सकते हैं। यह जानकारी Photo Diary of Madhyapradesh के संचालक एवं भोपाल के प्रख्यात फोटोग्राफर श्री सूर्यवीर सिंह सिकरवार द्वारा दी गई है। इंस्टाग्राम पर @suveersinghsikarwar को फॉलो कर सकते हैं।
1300-Year-Old Aashapuri Sun Temple Near Bhopal Restored, Open for Devotees
श्री सूर्यवीर सिंह के अनुसार, भोपाल के पास Raisen जिले में स्थित 1300 साल पुराने आशापुरी सूर्य मंदिर को मध्यप्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग ने पुनर्निर्मित कर फिर से खड़ा कर दिया है। रायसेन जिले के भोजपुर के निकट स्थित यह प्रतिहारकालीन मंदिर खंडहर हो चुका था, जिसे अब पुनर्जीवित किया गया है। यह मंदिर मध्यप्रदेश में भोपाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर आशापुरी ग्राम में स्थित है।
यहाँ 9-10वीं शताब्दी (प्रतिहार और परमार काल) के 26-27 मंदिरों के अवशेष मिले थे, जिनमें से मुख्य सूर्य मंदिर को संरक्षित किया गया है। पुरातत्व विभाग ने पुराने पत्थरों और पारंपरिक तकनीकों का उपयोग करके मंदिर के गर्भग्रह और शिखर को फिर से तैयार किया है। यह क्षेत्र अपनी अनूठी शिल्पकारी के लिए जाना जाता है और अब पर्यटकों के लिए एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल बन गया है।

.webp)