mam शब्द क्या है, Sir का स्त्रीलिंग या कुछ और, एक सम्मान सूचक शब्द की मजेदार कहानी पढ़िए

Updesh Awasthee
बहुत सारे लोग "मैम" शब्द को "मैडम" का शॉर्ट फॉर्म समझते हैं और इसी के अनुरूप प्रयोग भी करते हैं। भारत में तो एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है जो "मैम" शब्द को "सर" शब्द का स्त्रीलिंग समझता है। लेकिन ऐसा करने से उन लोगों की नजरों में नंबर कम हो जाते हैं जिनको "मैम" शब्द का सही अर्थ पता होता है। दोनों शब्द लगभग एक जैसा साउंड करते हैं लेकिन दोनों के बीच में काफी बड़ा अंतर होता है। आज हम आपको "मैम" शब्द का हिंदी अर्थ बताएंगे और दोनों शब्दों में क्या अंतर होता है यह भी बताएंगे। 

mam सही या Ma’am

सबसे पहली बात तो यह की अंग्रेजी में यह शब्द "mam" नहीं लिखा जाता बल्कि "Ma’am" लिखते हैं। इसको लिखने के तरीके का भी अपना महत्व है क्योंकि, Ma’am मैम शब्द का का मूल प्रयोग रानी या राजकुमारियों को संबोधित करने के लिए 1660 से शुरू किया गया था। आजकल इसका प्रयोग किसी महिला को अत्यंत ही आदर से संबोधित करने के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से उच्च अधिकारियों की पत्नियों को संबोधित करने के लिए उच्च सरकारी सेवा और सेना में इसका प्रयोग किया जाता है। मैडम का आदरसूचक अर्थ भी इसमें निहित है- क्योंकि Madam को छोटा करने का निशान ‘ इसमें है जो d हटाने के कारण आया है।

Madam meaning in hindi 

Madam मैडम; एक औपचारिक आदरसूचक संबोधन है जो एक महिला को संबोधित करते वक़्त उपयोग किया जाता है। मैडम शब्द का उद्गम 1250 में हुआ था और शुरू में केवल - किसी ओहदा या पदाधिकारी महिला के लिए प्रयोग होता था - जैसे मैडम प्रेसिडेंट। इसका प्रयोग घर की मालकिन के लिए भी किया जाता है। वर्तमान में यह शब्द सभी प्रकार की महिलाओं को औपचारिक रूप से आदर देने के लिए उपयोग किया जाता है। लेखक: नेहा दुबे, व्याख्याता इंदौर
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!