भोपाल वालों के आनंद की खबर, फैमिली के साथ शाम का सिर्फ एक घंटा यहां आ जाइए, दिन बन जाएगा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 9 अप्रैल 2026
: यदि आप भोपाल के रहने वाले हैं या फिर किसी भी कारण से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में है तो शाम का 1 घंटा निकालिए, इस बात की पक्की गारंटी है कि आपका दिन बन जाएगा। 

Bhopal Event Alert: Grand Show Continues Till April 19, Families Invited

दरअसल बात ऐसी है कि, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको प्रमोट करने के लिए पुलिस हैडक्वाटर भोपाल द्वारा बड़ा ही अनोखा तरीका खोज निकाला गया है। मध्यप्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 08 अप्रैल से 19 अप्रैल तक शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक भोपाल के बोट क्‍लब, नेहरू नगर, रॉयल मार्केट के समीप, शाहपुरा लेक, कमला नगर, टी टी नगर बस स्‍टॉप, रानी कमलापति रेल्‍वे स्‍टेशन, डीबी मॉल परिसर एवं कमला पार्क भोपाल में देशभक्ति एवं अन्‍य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। बैंड प्रभारी श्रीमती कमला रावत ने बताया कि पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

भोपाल में पुलिस बैंड की प्रस्तुति का कैलेंडर

भर्ती के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें:- 
  • 08 अप्रैल को बोट क्‍लब, 
  • 09 अप्रैल को नेहरू नगर, 
  • 10 अप्रैल को रॉयल मार्केट के समीप, 
  • 12 अप्रैल को शाहपुरा लेक, 
  • 13 अप्रैल को कमला नगर, 
  • 14 अप्रैल को टीटी नगर बस स्‍टॉप, 
  • 16 अप्रैल को रानी कमलापति रेल्‍वेस्‍टेशन, 
  • 18 अप्रैल को डीबी मॉल परिसर एवं 
  • 19 अप्रैल को कमला पार्क भोपाल में 
पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति एवं अन्‍य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। 

आपको उपरोक्त अनुसार शाम को 5:30 बजे पहुंच जाना है। यदि आपने इससे पहले भोपाल पुलिस बैंड की प्रस्तुति देखी तो आप अपने आप को रोक नहीं पाएंगे और यदि नहीं देखी है तो कृपया एक बार देखिए। यदि म्यूजिक समझ में आता है तो पुलिस बैंड के दीवाने हो जाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!