श्यामला ज्योतिष पीठ, भोपाल: चंद्रमा को अर्घ्य, भारत की प्राचीन धार्मिक विधियों में से एक है। यह केवल भक्ति की दृष्टि से नहीं बल्कि ज्योतिष की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। चंद्रमा को अर्घ्य देने से, चंद्रमा की अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त होती है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा शक्तिहीन होता है, उसको स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए चंद्रमा को अर्घ्य देने का परामर्श दिया गया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मां की शांति और शीतलता के लिए चंद्रमा को अर्घ्य, एक महत्वपूर्ण विधि बताई गई है। इसलिए आज हम आपको चंद्रमा को अर्घ्य की शास्त्रोक्त एवं सर्वोत्तम विधि बताएंगे:-
How to Offer Arghya to the Moon: Step-by-Step Vidhi for Chandra Puja
चांदी का गंगा सागर अथवा तांबे के गंगासागर में चांदी का सिक्का डालें। (यदि सक्षम है तो चांदी की गंगासागर का ही उपयोग करें। निर्धन लोगों के लिए तांबे के गंगासागर का विकल्प है।)
यदि गंगासागर नहीं है तो कलश (लोटे) का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन यह विकल्प है। इसको नियमित नहीं कर सकते।
लगभग 80% भाग स्वच्छ जल अथवा पेयजल से भरें।
गंगासागर का 10% भाग कच्चा दूध से भरें।
अक्षत (साबुत चावल) डालें।
सफेद चंदन अथवा चीनी डालें।
चंद्रमा का उदय होने के बाद चंद्रमा की ओर मुख करके खड़े होंगे।
दोनों हाथों से पात्र को पकड़कर अपने सीने के स्तर से ऊपर उठाएं।
जल की एक पतली धारा धीरे-धीरे नीचे गिराएं और जल की धारा के साथ चंद्रमा के दर्शन करें।
3. प्रभावशाली मंत्र
जल अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप कर सकते हैं:
सामान्य मंत्र: ॐ सों सोमाय नमः
पौराणिक मंत्र: दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम्। नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्।।
4. पूजन के बाद की प्रक्रिया
अर्घ्य देने के बाद उसी स्थान पर खड़े होकर तीन बार परिक्रमा करें।
हाथ जोड़कर चंद्रमा से अपने मन की शांति और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
अंत में, जमीन पर गिरे हुए जल को अपनी अनामिका उंगली (Ring finger) से स्पर्श कर माथे और आंखों पर लगाएं।
विशेष सावधानियां
- अर्घ्य देते समय मन में सात्विक विचार रखें।
- यदि किसी कारणवश चंद्रमा बादलों में छिपा हो, तो मानसिक रूप से उनका ध्यान करके आकाश की ओर अर्घ्य दिया जा सकता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनका चंद्रमा कमजोर है, उन्हें प्रत्येक सोमवार एवं पूर्णिमा को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। प्रस्तुतकर्ता: ध्रुव ऋषि (मुहूर्त विशेषज्ञ एवं ज्योतिष शोधकर्ता)

.webp)