Google का AI कमाल करेगा, इस नए फीचर के बाद सबको पछाड़ देगा, NotebookLM रोल आउट

Updesh Awasthee
सैन फ्रांसिस्को, 11 अप्रैल 2026
: AI के मामले में गूगल भले ही शुरुआत में ChatGPT से पीछे रह गया हो, लेकिन अब वह रेस में बहुत तेजी से दौड़ रहा है। Rebecca Zapfel, Senior Product Manager, Gamini ने एक नए फीचर NotebookLM को रोल आउट करने की जानकारी दी है। इस फीचर के कारण Google AI वह सब कुछ करने में सक्षम हो जाएगा, जो ChatGPT सहित किसी भी AI के लिए संभव नहीं है। 

Gemini Notebooks?

Gemini के बारे में तो सब जानते हैं, Notebooks के बारे में यदि नहीं जानते तो यह बड़े कमाल की चीज है। आप इसके अंदर अपने सारे डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हो और फिर यह आपके डॉक्यूमेंट के आधार पर कई प्रकार के रिजल्ट देता है। सवालों के जवाब तो और भी बहुत सारे लोग दे देते हैं लेकिन Notebooks आपके लिए वीडियो ओवरव्यू और इन्फोग्राफिक्स तक बना कर दे देगा। Gemini के साथ कनेक्ट हो जाने के बाद सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि, जब भी आप अपने Gemini से कोई सवाल पूछेंगे तो वह सबसे पहले Notebooks में आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट में, उत्तर की खोज करेगा। फिर आपने डेटाबेस में खोज करेगी और अंत में इंटरनेट पर सर्च करेगा और सारी जानकारी को एकत्रित करके आपके सामने प्रस्तुत करेगा। इसके कारण आपका Google AI, पहले की तुलना में और किसी भी दूसरे AI Tool की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद हो जाएगा। 

Key Features and Working

Stay Organized
: यूजर्स Gemini ऐप के साइड पैनल पर "New notebook" पर क्लिक करके इस फीचर की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें पुराने चैट्स को मूव करना, कस्टम निर्देश (custom instructions) देना और पीडीएफ (PDFs) जैसे प्रासंगिक दस्तावेजों को जोड़ना संभव है।
Contextual Intelligence: एक बार जब आपके चुने हुए सोर्स नोटबुक में जुड़ जाते हैं, तो Gemini उन सोर्सेज के साथ-साथ अपने शक्तिशाली टूल्स और वेब सर्च का उपयोग करके विशेष रूप से सहायक उत्तर (uniquely helpful responses) प्रदान करता है।
Seamless Syncing: नोटबुक्स की सबसे बड़ी ताकत इसकी निरंतरता (continuity) है। "Any source you add in one place automatically appears in the other" इसका मतलब है कि आप Gemini में शुरू किए गए प्रोजेक्ट के लिए NotebookLM के विशेष फीचर्स जैसे Video Overviews और Infographics का उपयोग कर सकते हैं।

एक रियल-लाइफ उदाहरण: यदि आप एक छात्र हैं, तो आप अपने क्लास नोट्स को एक नोटबुक में जोड़ सकते हैं और NotebookLM का उपयोग करके उसका एक Cinematic Video Overview तैयार कर सकते हैं। अगले ही दिन, आप Gemini ऐप खोलकर उसी सामग्री के आधार पर एक निबंध की रूपरेखा (essay outline) तैयार करने के लिए कह सकते हैं।

Availability and Rollout: Google इस हफ्ते से वेब पर Google AI Ultra, Pro और Plus सब्सक्राइबर्स के लिए नोटबुक्स रोल आउट कर रहा है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आने वाले हफ्तों में इसका विस्तार मोबाइल प्लेटफॉर्म, यूरोप के अधिक देशों और फ्री यूजर्स (free users) के लिए भी किया जाएगा।

इससे ज्यादा समझने की जरूरत नहीं है। बस इतना मान लीजिए कि AI की बाजार में यह फीचर बिल्कुल गोलगप्पे जैसा है। देखने से समझ में नहीं आता लेकिन जैसे ही जुबां पर रखा होता है, दिल जीत लेता है और अगली बार कोई नाम भी ले ले तो मुंह में पानी आ जाता है। चेक कीजिए आपके Gamini में यह फीचर दिखाई देने लगा है या नहीं। यदि नहीं तो बस थोड़ा सा इंतजार कीजिए, आप भी अपने Gamini से नया जादू करना सीख जाएंगे।  
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!