भोपाल, 10 अप्रैल 2026: बिहार का "पकड़ौआ विवाह" मालूम है क्या। मध्य प्रदेश में कुछ ऐसा ही हुआ है। भोपाल का लड़का और बैतूल की लड़की के बीच प्यार हुआ, फिर रिलेशन बने, फिर ब्रेकअप हो गया। सामान्य तौर पर लड़की पुलिस के पास जाती है लेकिन यहां छोरी दिलेर थी। उसने अपने बॉयफ्रेंड को किडनैप किया और पकड़ौआ विवाह करने के लिए बैतूल ले जाने लगी। जब यह प्लान भी काम नहीं कर पाया तो बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया।
Bhopal–Betul Case: Rape FIR After Relationship Dispute
यह पूरी लव स्टोरी दो जिलों के पुलिस थानों के रजिस्टर में दर्ज है। भोपाल के छोला पुलिस थाने में दर्ज मामले के अनुसार 25 वर्षीय युवती पीड़िता मूलतः बैतूल जिले की रहने वाली है। करीब तीन साल पहले वह नौकरी की तलाश में भोपाल आई थी। जहां पर एक सहेली के माध्यम से उसकी जान-पहचान छोला निवासी युवक से हुई थी। युवक हार्डवेयर की दुकान चलाता है और उसने युवती को अपनी दुकान पर नौकरी दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और एक साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान दोनों के बीच रेगुलर फिजिकल रिलेशन बने, जिससे युवती दो बार गर्भवती हुई।
अबॉर्शन के कारण तबीयत खराब हुई तो ब्रेकअप कर लिया
युवती के गर्भवती होने का पता चलने पर दोनों ही बार आरोपित युवक ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसी बीच युवती की तबीयत बिगड़ी तो युवक ने उसे उसके माता-पिता के पास बैतूल में गांव भेज दिया और उससे संपर्क तोड़ दिया। इस बात से नाराज होकर युवती, उसकी बहन और रिश्ते के अन्य भाई समेत छह आरोपितों ने जनवरी 2026 में छोला क्षेत्र में युवक का अपहरण कर लिया और उससे शादी (पकड़ौआ विवाह) करना चाहती थी। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा ही होता है। दूल्हे को किडनैप करके बेहोश कर दिया जाता है और फिर शादी की सभी रस में पूरी करके फोटो वीडियो रिकॉर्ड कर लिए जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दूल्हे के तमाम रिश्तेदारों को फोटो वीडियो भेज कर शादी की जानकारी भी दे दी जाती है।
आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़िता की शिकायत
हालांकि इस केस में ऐसा नहीं हो पाया, लड़का इटारसी में चकमा देकर भाग निकला और भोपाल में आकर पुलिस को सारी बात बता दी। मध्य प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को किडनैपिंग माना जाता है। अपहरण के मामले में छोला मंदिर थाना पुलिस ने युवती और उसकी बहन समेत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वहीं जब पीड़िता जमानत पर लौटी तो उसने बैतूल पुलिस के पास जाकर सारी कहानी बताई और यह भी बताएगी किस प्रकार उसे प्यार में धोखा दिया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करके केस डायरी भोपाल भेज दी है।
अब सवाल यह है कि इतना बड़ा विवाद हो जाने के बाद क्या दोनों की लाइफ फिर से नॉर्मल हो पाएगी। यदि सजा के दर से युवक ने युवती के साथ शादी कर भी ली तो क्या उनका दांपत्य जीवन सामान्य विवाह की तरह आनंददायक रह पाएगा। लव स्टोरी में फिजिकल रिलेशन और लिव इन रिलेशनशिप में जाने से पहले क्या इन बातों के बारे में विचार नहीं कर लेना चाहिए।

.webp)