भोपाल में घर की रसोई रेस्टोरेंट वाले ने वकील को पीटा, पुलिस ने वकील के खिलाफ ही FIR दर्ज कर ली

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अपराधी तत्वों के हौसले बुलंद है। हबीबगंज स्थित "घर की रसोई" रेस्टोरेंट की घटना ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया। रेस्टोरेंट वाले ने खाना लेने आए वकील को पीटा और पुलिस ने पीड़ित वकील के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। इसके विरोध में वकीलों ने चार घंटे तक प्रदर्शन किया। 

Controversy in Bhopal: Lawyer Alleges Assault by Food Outlet Operator, Police Register FIR Against Him

दरअसल गुरुवार की रात को एडवोकेट सिकंदर सिंह राजपूत हबीबगंज के "घर की रसोई" नाम के होटल में खाना खाने पहुंचे थे। जहां उन्हें सब्जी परोसी गई, जो बासी लग रही थी। इसकी शिकायत एडवोकेट की ओर से होटल मैनेजमेंट से की गई। उन्होंने सब्जी खराब होने की बात मानने से इनकार किया इस बात पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी बात पर होटल स्टॉफ ने वकील के साथ मारपीट की।

The 'Ghar Ki Rasoi' Restaurant Case in Habibganj

एडवोकेट देवेंद्र रावत ने बताया कि शिकायत करने पहुंचे तो हबीबगंज थाना पुलिस ने आवेदन लेकर थाने से चलता कर दिया। शुक्रवार की दोपहर को पता लगा कि उल्टा एडवोकेट सिकंदर सिंह राजपूत के खिलाफ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। वकील का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ थाने में बदसलूकी की थी। जिसका विरोध करने पर एक पक्षीय कार्रवाई की गई।

सिकंदर सिंह राजपूत ने बताया कि 11 नंबर पर भोजन लेने के लिए घर की रसोई नामक भोजनालय गए थे। वहां जब खाना लिया गया तो उसे अधिवक्ता मित्र ने सब्जी चेक की तो उसमें से बदबू आ रही थी। खराब सब्जी की शिकायत संचालक की ओर कहा कि मुझे यह सब्जी खाना नहीं चाहिए आप इसको वापस करके मेरा पैसे वापस दे दो।

तब होटल संचालक ने खाना वापस करने से मना करते हुए कहा हम खाना वापस नहीं करेंगे। तुम्हें जो करना है कर लो... तब मैने बताया कि मैं अधिवक्ता भी हूं। इस बात से बहुत चिढ़ गया और अभद्रता शुरू कर दी। वकालत के पेशे को लेकर भला बुरा कहा जिसकी वीडियो भी है, ऐसा कहते हुए वह टोटल के संचालक ने फोन लगाकर पास की उसकी अन्य होटल से गुंडे कर्मचारी बुलवाकर मेरे साथ मारपीट की।

होटल संचालक ने सबसे पहले मेरे गले में झपट्टा मारते हुए मेरी ढाई तोला सोने की चेन छीनी। थाने पहुंचा तो वहां भी बदसलूकी की गई। जिसका वीडियो मैंने बनाया है। इससे गुस्साए पुलिसकर्मी ने अपराधियों की तरह सलूक किया। मेरे हर एंगल से फोटो खींचे।

Lawyers protest against Habibganj police for 4 hours in Bhopal

एडवोकेट सौरभ स्थापक ने बताया कि लगातार वकीलों के खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई के मामले सामने आ रहे हैं। एडवोकेट सिकंदर सिंह राजपूत के साथ भी थाने में अभद्रता की गई और विरोध करने पर एक पक्षीय कार्रवाई की गई है। जिसकी जांच कराने के बाद एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया गया है। यदि मांग नहीं मानी जाती तो उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। वकीलों के हित के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन किए जाएंगे। 

वकीलों ने करीब 4 घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया। इस मामले में एसीपी उमेश तिवारी ने जांच के आदेश दिए और एफआईआर का खात्मा लगाने की बात कही है। वहीं, पीड़ित वकील की शिकायत पर होटल संचालक समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!