गंजबासौदा के गजराज की शिवपुरी में मिली, सरकुला डैम प्रोजेक्ट पर ड्यूटी थी

Updesh Awasthee
शिवपुरी, 14 अप्रैल 2026
: शिवपुरी जिले की पोहरी में निर्माणाधीन सरकुला बांध प्रोजेक्ट के बंद कमरे में एक लाश मिली है। इस लाश की पहचान प्रोजेक्ट के गार्ड के रूप में हुई है। सिक्योरिटी गार्ड विदिशा जिले का रहने गंजबासौदा का रहने वाला था। पुलिस ने इस संदिग्ध मौत के मामले मे मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

MP News: Ganj Basoda Elephant Reaches Shivpuri, Was Working at Sarkula Dam Site

बीते 13 अप्रैल को सुबह देर तक सरकुला प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड गजराज यादव कमरे से बाहर नहीं निकला था। स्टोर इंचार्ज जय भीम के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे प्लांट के गनमैन राकेश सिंह सिकरवार ने सूचना दी कि गजराज काफी देर से अपने कमरे से बाहर नहीं निकले हैं।

जब संदेह हुआ, तो दोनों ने मिलकर कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गजराज सिंह अपने पलंग पर अचेत पड़े थे। उन्हें हिलाया-डुलाया गया, आवाजें दी गईं, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने तोड़ी उम्मीद

आनन-फानन में सहकर्मी उन्हें लेकर पोहरी अस्पताल पहुंचे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है और अब मौत के असली कारणों की तलाश की जा रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!