MP में पुराने शिक्षकों की TET के लिए भोपाल में मीटिंग, परीक्षार्थियों को फ्री कोचिंग का फैसला

Updesh Awasthee
DPI Bhopal Meeting on TET for Old Teachers
भोपाल समाचार, 14 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश में पुराने शिक्षकों की विशेष पात्रता परीक्षा के लिए लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल में सोमवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया। नए आयुक्त श्री अभिषेक सिंह ने इस मीटिंग को हेड किया। मीटिंग में परीक्षा के लिए एलिजिबिलिटी और परीक्षा से पहले कोचिंग की तैयारी को लेकर डिस्कशन हुआ है। 

Big Update: DPI Bhopal Reviews TET for Purane Shikshak, Free Coaching Decision Taken

संचालनालय के सूत्रों का कहना है कि, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के आदेश के अनुसार परीक्षा की तैयारी की जा रही है। यह निर्धारित कर दिया है कि किन शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी और किन को परीक्षा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थी शिक्षकों को कोचिंग दी जाएगी, ताकि उन्हें विशेष पात्रता परीक्षा के लिए प्रिपेयर किया जा सके और परीक्षा देने में उनका कोई परेशानी ना हो। दूसरी तरफ कामना आचार्य मैडम सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका की गुंजाइश पर काम कर रही है। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक कोई पॉजिटिव सिग्नल नहीं मिला है। रिपोर्ट: राहुल सिंह। 

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने बताया मीटिंग में क्या फाइनल हुआ है

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी का कहना है कि लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल की ओर से उनके ज्ञापन का जवाब आ गया है। इसमें संचालनालय की ओर से छह बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि:- 
1-2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पात्रता परीक्षा नहीं देनी होगी।
2- पदोन्नति प्राप्त उमाशि /व्याख्याता को परीक्षा नहीं देनी होगी।
3- प्राथमिक /माध्यमिक शिक्षक जिन्होंने 2005 के बाद की कोई भी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली,‌ उन्हें परीक्षा नहीं देनी होगी। 
3- खेल, क्राफ्ट, संगीत विषय के प्राथमिक शिक्षक/ माध्यमिक शिक्षक को परीक्षा नहीं देनी होगी।
4- 1/9/2025 को जिनकी सेवाएं 5 वर्ष से कम है। उन्हें परीक्षा नहीं देनी होगी।
7- शिक्षा गारंटी के तत्कालीन गुरुजी, व्यापम परीक्षा उत्तीर्ण कर संविलियन हुआ हैं। उन्हें भी परीक्षा नहीं देनी होगी।
6- श्रीमती कामना आचार्य, संचालक और उनके विधि विशेषज्ञ टीम पुनर्विचार याचिका की फाइल तैयार कर रही है।

इस संबंध में परीक्षा की तैयारी के दिशा-निर्देश शीघ्र जारी हो रहे। वहीं परीक्षा न लेनी पड़े उसके लिए भी आवश्यक कार्यवाही समानांतर चलेगी। उक्ताशय की जानकारी प्रांतीय अधिवेशन डाइट सिहोर में प्रांताध्यक्ष डाक्टर क्षत्रवीर सिंह राठौर द्वारा प्रदान की गई। रिपोर्ट: शैलेंद्र प्रजापति।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!