UJJAIN की 15 वर्षीय दलित लड़की पुलिस को बुर्के में मिली, सहेली की अहम भूमिका

Updesh Awasthee
उज्जैन, 5 फरवरी 2026
: उसकी उम्र 15 वर्ष है। कानून (POCSO Act) कहता है कि अभी उसमें अपना भला बुरा समझने की क्षमता विकसित नहीं हुई है लेकिन फिर भी लड़के ने उससे दोस्ती की, बहलाया फुसलाया, प्यार जताया, लड़के के परिवार में भागने में मदद की। चिमनगंज पुलिस इंदौर में लड़की को लेने पहुंची, तब लड़की बुर्के में मिली। 

उज्जैन में पहली बार ग्रूमिंग गैंग पैटर्न

हिंदू जागरण मंच ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया और उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी उकसाया गया। हिंदू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया ने बताया कि उज्जैन में पहली बार ग्रूमिंग गैंग पैटर्न की तर्ज पर 5 नंबर नाका क्षेत्र की अवैध कॉलोनी में यह घटनाक्रम सामने आया। हिंदू समाज की 15 साल की दलित लड़की को एक मुस्लिम परिवार का नाबालिग लड़का बहला-फुसलाकर ले गया।

इस पूरे मामले में पीड़िता की सहेलियां और आरोपी लड़के के परिवार ने उज्जैन से भगाने में मदद की। लड़के के परिवार ने उसे इंदौर ले जाकर अपने एक घर में रखा। जहा लड़की दो दिन तक मुस्लिम लिबास में में बुर्के में रही। खास बात यह है कि जब उज्जैन की चिमनगंज पुलिस इंदौर में लड़की को लेने पहुंची, तब भी लड़की बुर्के में मिली। नाबालिग ने बुधवार देर रात बयान दर्ज किए और खबररेप की एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

सोमवार को लड़की के गायब होने के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 6 महीने पहले अहमद नगर के एक नाबालिग ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ रेप किया। बाद में ब्रेकअप कर अपने ही दोस्त को उसके पीछे लगा दिया। लड़की का ब्रेनवॉश करने में पास में रहने वाली एक वर्ग विशेष की सहेली की अहम भूमिका है।

चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर किसी रिश्तेदार के घर में रखा गया था। पुलिस ने लड़की को 48 घंटे के अंदर ही इंदौर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र से रेस्क्यू कर लिया। लड़के से पूछताछ जारी है। दोनों नाबालिग हैं। मामले में कुछ लोगों ने दोनों को भगाने में मदद की है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!