JITU PATWARI की हस्तरेखा में लिखा है, लड़ेगा तो बढ़ेगा

Updesh Awasthee
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 2029 में केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री की कुर्सी भी चाहिए। इसलिए मध्य प्रदेश की राजनीति का यह अल्हड़ नेता अब काफी कुछ कैलकुलेट करने लगा है। किसी बाबा ने बताया कि, लोग जीतू पटवारी बुलाते हैं इसलिए नाम का फल नहीं मिल रहा। तो भाई साहब ने अपना नाम जितेंद्र पटवारी लिखना और बताना शुरू कर दिया। पिछली बार मिर्ची बाबा थे, इस बार पता नहीं कौन से हैं लेकिन जब बात चल ही गई है तो फिर अपन क्यों पीछे रहे। पिछले दिनों उन्होंने खुद अपना बाया हाथ दिखा दिया है। चलिए अपन भी हस्तमुद्रा शास्त्र के आधार पर अपने नेताजी का भविष्य ढूंढते हैं:- 

जीतू पटवारी की उंगलियों में गैप कुछ संकेत देता है

हस्तमुद्रा शास्त्र के अनुसार जन्मदाता प्रवृत्तियां और मानसिकता की जानकारी बाएं हाथ से मिलती है। जिस व्यक्ति के बाएं हाथ की उंगलियों के बीच में स्पष्ट दूरी होती है वह आसानी से किसी के दबाव में नहीं आता, मन में जो विचार आते हैं कई बार कह देता है। स्पष्ट वादी होना पसंद करता है, कूटनीति में कमजोर होता है। चैलेंज पसंद होते हैं और लोगों के सामने, उनसे अलग राय प्रस्तुत करने की क्षमता रखता है। 

यदि सत्ता, संगठन या नेतृत्व की बात करें तो मतभेद उसकी प्रवृत्ति में होते हैं। ऐसा व्यक्ति अपने नेतृत्व के प्रति समर्पित रहते हुए भी उसके खिलाफ सवाल उठा देता है। आंदोलनकारी की भूमिका में सबसे अधिक सफलता प्राप्त करते हैं। 

मध्य और अनामिका (Ring finger) के बीच गैप के कारण व्यक्ति के आदर्श और व्यवहार में टकराव होता है। नैतिकता की कमी नहीं होती लेकिन व्यवहारिक डिसीजन बनाने में काफी दुविधा होती है। 

स्वभाव खर्चीला होता है, भावनाओं पर हमेशा नियंत्रण नहीं रह पाता और कई बार नुकसान भी होता है। 

क्योंकि ऐसे व्यक्ति की अपने नेतृत्व से टकराव की स्थिति बन जाती है इसलिए कभी-कभी आत्म सम्मान के लिए पद, सुविधा या लाभ छोड़ देता है। इस प्रकार के व्यक्ति सामान्य तौर पर समाज में स्वतंत्र भूमिका में ज्यादा सफल होते हैं। 

जीतू पटवारी की हस्त रेखाओं के संकेत 

लेफ्ट हैंड की लाइफ लाइन बताती है कि विल पावर स्ट्रांग है और संकट जालना की क्षमता भी है। बीच में कट दिखाई दे रहा है जो संकेत देता है की लाइफ में एक बड़ा बदलाव होगा। लाइफ लाइन का फैलाव बाहर की तरफ है, इसका मतलब होता है कि व्यक्ति अपने जन्म स्थान से जितना दूर जाएगा, उतना सफल होगा। इस व्यक्ति के जीवन में 2-3 बड़े निर्णायक मोड़ आएंगे। ऐसे व्यक्ति की जिंदगी में जिम्मेदारी पहले आती है Stability बहुत बाद में आती है। 

हैडलाइन रहती है कि इस व्यक्ति की तर्कशक्ति काफी अच्छी है और रणनीति बनाना आता है। इसकी कल्पनाशीलता अच्छी है और यह एक सफल वक्ता या लेखक हो सकता है। जब हैडलाइन, लाइफलाइन से जल्दी अलग हो जाती है तो इसका मतलब होता है कि ऐसा व्यक्ति जल्दी से इंडिपेंडेंस हो जाता है। ऐसा व्यक्ति किसी की उंगली पड़कर नहीं चलता। प्रत्येक आदेश का पालन नहीं करता। अपनी मंजिल के लिए अपने रास्तों का चुनाव भी खुद करता है। हैडलाइन में एक island दिखाई दे रहा है। इसके कारण जीवन में Emotional trauma से गुजरना पड़ता है। यह लाइन धोखे और अपमान को भूलने नहीं देती। 

राजनीति में ऐसे व्यक्ति के लिए कहा जा सकता है, 
यह व्यक्ति सत्ता के भीतर रहकर भी सत्ता से स्वतंत्र सोच रखता है।
संघर्ष उसका स्वभाव है और स्वतंत्रता उसका अंतिम लक्ष्य।

डिस्क्लेमर: हस्तमुद्रा शास्त्र से केवल संकेत मिलते हैं। यह अंतिम सत्य नहीं होते। भारतीय धर्म ग्रंथो के अनुसार व्यक्ति का भविष्य भाग्य, गोचर और कर्म के आधार पर निर्धारित होता है। धर्म कहता है कि कर्म के आधार पर भाग्य को बदला जा सकता है। पूर्व में ऐसा कई बार हुआ है, वर्तमान में हो रहा है और भविष्य में भी होता रहेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!