MPESB समूह 1 उप समूह 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 10 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश एम्पलाइज सिलेक्शन बोर्ड भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में, विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित समूह 1 उप समूह 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। आज 10 फरवरी को का पेपर निरस्त कर दिया गया है। 

नियंत्रक म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल की सूचना

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई सूचना में बताया गया है कि, दिनांक 10.02.2026 से समूह-01 उप समूह-02 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन निर्धारित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से उक्त परीक्षा का आयोजन दिनांक 17.02.2026 से किया जा रहा है। उक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र शीघ्र मण्डल की बेवसाईट www.esb.mp.gov.in पर प्रदर्शित की जायेंगी, जिससे अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!