Indore में कोचिंग टीचर की पिटाई, दसवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
इंदौर, 10 फरवरी 2026
: अन्नपूर्णा पुलिस थाना क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर कोचिंग के एक टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले छात्रा के परिजनों ने कोचिंग में अगर टीचर के साथ मारपीट की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

शिकायत का संक्षिप्त विवरण

छात्रा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कैटेलाइजर कोचिंग गई थी। कुछ कागजात न होने के कारण पहली मंजिल पर बने क्लासरूम में बैग रखकर नीचे आई। इसी दौरान आदेश सर ने इशारे से अपने पास बुलाकर बैठने को कहा। बाद में आदेश सर पैसेज एरिया में चले गए। वहां बुलाकर Kiss करने की बात कही। हाथ पकड़कर केबिन में ले गया, जबरन अपनी ओर खींचने की कोशिश की।

सीनियर टीचर ने मामले को दबाने की कोशिश की 

छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह वहां से निकलकर ऊपर सीनियर टीचर के पास पहुंची। उसे पूरी घटना बताई। छात्रा का आरोप है कि सीनियर टीचर ने मामले को दबाने का प्रयास किया। इसके बाद जब छात्रा बैग उठाने गई, तो आदेश सर फिरउसके पास आ गए। उसके बैग से परफ्यूम निकालकर अपने कपड़ों पर लगा लिया। 

घबराई छात्रा वहां से भागकर घर पहुंची। परिजन को घटना के बारे में बताया। परिजन कोचिंग पहुंचे और आरोपी टीचर की पिटाई कर दी। पुलिस को फोन किया। एफआरवी 112 की टीम ने टीचर को थाने पहुंचाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!