MP POLICE कांस्टेबल भर्ती परीक्षा फिजिकल टेस्ट का कॉल लेटर डाउनलोड करने की लिंक और तरीका

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 13 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश शासन, पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती परीक्षा के अंतर्गत फिजिकल टेस्ट के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन एम्पलाइज सिलेक्शन बोर्ड भोपाल द्वारा किया जा रहा है। इस समाचार में कॉल लेटर डाउनलोड करने का तरीका और आधिकारिक वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक दी गई है, ताकि सभी उम्मीदवारों को सुविधा रहे:- 

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट की बेसिक जानकारी

यह भर्ती लगभग 7500 पदों पर की जा रही है। लिखित परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक हुआ था, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया। इसमें उत्तीर्ण लगभग 59,000 से अधिक उम्मीदवार अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा और मापन परीक्षा में शामिल होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेश के 10 प्रमुख जिलों में केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन आदि शामिल हैं। उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक जैसी घटनाओं में भाग लेना होगा, साथ ही दस्तावेज सत्यापन भी होगा।

Police Constable Physical Test Call Letter Direct Link

उम्मीदवार अपने कॉल लेटर ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का वह इंटरफेस डिस्प्ले हो जाएगा जिसमें एप्लीकेशन नंबर और अपना जन्मदिन दर्ज करके कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर में निर्धारित तिथि, केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान आधार आधारित ई-केवाईसी और लाइव बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!