जोबट विधायक ने विधानसभा के चार ग्रामीण क्षेत्रों में डीपी का लोकार्पण किया

Updesh Awasthee
अलीराजपुर
। विधानसभा जोबट क्षेत्र में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बिजली की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान विधायक सेना महेश पटेल ने चार गांवों में विद्युत डीपी का लोकार्पण कर किया। 

विधायक सेना पटेल ने रविवार को ग्राम बिलासा के चौकीदार फलिया में 7.07 लाख, ग्राम नेहताड़ा के शिवनी फलिया में 6.55 लाख, ग्राम सिंधी के गडरिया फलिया में 6.93 लाख एवं ग्राम भानपुर पाली में 7.39 लाख  सहित कुल 27.95 लाख  की विद्युत डीपी का लोकार्पण किया। चारों ग्रामीण स्थानों पर विधायक सेना पटेल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

यह लोकार्पण कार्यक्रम जोबट विधानसभा में आधारभूत सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं आप खुश होते हैं तो मुझे भी बहुत खुशी और संतुष्टि मिलती है।मेरी कोशिश है की मेरे विधानसभा का हर गांव हर फलिया बिजली की रोशनी से जगमगाए। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करूंगी। मैं 15 दिन विधानसभा में रहूंगी और आपकी समस्याओं को मजबूती से उठाऊगी। उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी सुविधाएं बिजली पानी और सड़क उपलब्ध करवाना उनका संकल्प और प्राथमिकता है। 

इस अवसर पर जोबट  ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद डाबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता फतेह सिंह कछवाह, सरपंच पवन कछवाह,सोनू वर्मा, बिलासा सरपंच भुरुभाई, लकी राठौर सहित बहुत संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!